दिवाली की रात नहीं करवाया ये महान यज्ञ तो खो देंगे अमीर बनने का मौका

Edited By Jyoti,Updated: 19 Oct, 2019 10:29 AM

must do lakshmi kuber yagya on diwali

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे बेहरतीन दिन होता है। यहीं कारण है कि हर कोई इस दिन बस देवी लक्ष्मी को रिझाने में जुटा रहता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे बेहरतीन दिन होता है। यहीं कारण है कि हर कोई इस दिन बस देवी लक्ष्मी को रिझाने में जुटा रहता है। माना जाता है इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर जाती हैं और उनकी सच्ची व पावन श्रद्धा से प्रसन्न होकर उनके घर केभंडारे भर देती हैं। हिंदू शास्त्रों में भी इस दिन की विशेषता का वर्णन मिलता है। मगर क्या आपको पता है कि अमीर बनने के लिए धन की देवी लक्ष्मी के साथ-साथ एक और देवता का आशीर्वाद पाना आवश्यक होता है। अब आप में से आधे लोग सोच रहे होंगे कि यकीनन ये कोई और नहीं देवी लक्ष्मी के अर्धांग भगवान विष्णु होंगे। परंतु हम बात कर रहे हैं धन के देवता कुबेर देव की। जी हां हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ-साथ इनका पूजन करना भी अति आवश्यक है। ग्रंथों के मुताबिक जैसे माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है ठीक वैसे ही कुबेर देव को धन के देवता माना जाता है।

PunjabKesari, Dharam, Lakshmi Kuber Yagya, लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, देवी लक्ष्मी, कुबेर देव, दिवाली, Diwali, Deepawali, Lakshmi Pujan, Kubera Dev Pujan

यही कारण है कि दिवाली की रात जिनता ज़रूरी इनकी पूजा करना होता है उतना ही कुबरे देव की पूजा भी आवश्यक होता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुबेर देव का यज्ञ करने का भी विधान है। कहा जाता है जो भी दिवाली की रात जो भी ये महान यज्ञ करवाता है उसे धनवान होने से दुनिया को कोई ताकत नहीं रोक सकती है। तो अगर अमीर बनने का ये मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते तो इस दिवाली ये यज्ञ करना न भूलें।
PunjabKesari, Dharam, Lakshmi Kuber Yagya, लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, देवी लक्ष्मी, कुबेर देव, दिवाली, Diwali, Deepawali, Lakshmi Pujan, Kubera Dev Pujan

बताया जाता है कि लक्ष्मी कुबेर यज्ञ मूल रूप से धन और समृद्धि के लिए संपन्न किया जाता है। इस यज्ञ के प्रमुख धन की देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव हैं। जैसे कि हमने आपको बताया कि कुबेर देवता को भी धनपति यानि धन के भगवान के रूप में जाना जाता है।

शास्त्रों के मुताबिक लक्ष्मी कुबेर यज्ञ बहुत महत्वपूर्ण होता है, इससे व्यवसाय में अपार धन और अत्यधिक लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है। कहा जाता ये यज्ञ न केवल धन प्राप्ति के लिए सबसे शक्तिशाली यज्ञों में से एक माना जाता है, बल्कि यह ऋणों की तेज़ी से वसूली में भी मदद करता है। इसके अलावा इस यज्ञ की सहायता से प्रत्येक काम में व व्यवसाय में आने वाली सभी बाधाओं दूर होती हैं। इसीलिए कहा जाता है धन की प्राप्ति हेतु देव लक्ष्मी और कुबेर दोनों की आराधना के साथ दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर यज्ञ करवाना चाहिए। ध्यान रहे ये यज्ञ किसी वशिष्ठ पुजारी या पंडित आदि से ही करवाना चाहिए।
PunjabKesari, Dharam, Lakshmi Kuber Yagya, लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, देवी लक्ष्मी, कुबेर देव, दिवाली, Diwali, Deepawali, Lakshmi Pujan, Kubera Dev Pujan

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!