Navratri Special Train : नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने वालों को बड़ी सौगात ! रेलवे की दो स्पेशल ट्रेनें देंगी सफर में राहत, नोट करें समय

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 12:18 PM

navratri special train

शारदीय नवरात्रि की शुरआत जल्द होने वाली है। नवरात्रि के दौरान मां वैष्णों देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

Navratri Special Train : शारदीय नवरात्रि की शुरआत जल्द होने वाली है। नवरात्रि के दौरान मां वैष्णों देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहारों के समय ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर यात्रा करने वाले भक्तों को सफर की योजना बनाने में मदद मिलेगी। 

नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नवरात्रि के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त कटड़ा पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 04083 और 04084 के दो-दो निर्धारित फेरे रखे गए हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराना है।

क्या रहेगा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल?

ट्रेन नंबर 04083 (नई दिल्ली से कटड़ा): यह ट्रेन 9 और 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04084 (कटड़ा से नई दिल्ली): वापसी में यह ट्रेन 10 और 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे कटड़ा से रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह यात्रा लगभग 655 किलोमीटर की होगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 एलएचबी कोच लगाए जाने की जानकारी दी गई है।

किन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव?

नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इनमें सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और ऊधमपुर शामिल हैं। इससे रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!