Palmistry: सौभाग्‍यशाली लोगों के हाथ पर होते हैं ये निशान, आप भी करें Check

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Feb, 2024 08:56 AM

palmistry

हाथ पर बने हर निशान बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। हर निशान अपनी ही एक कहानी कहता है। तभी तो कहते हैं कि हर व्यक्ति के हथेली पर उसका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Palmistry: हाथ पर बने हर निशान बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। हर निशान अपनी ही एक कहानी कहता है। तभी तो कहते हैं कि हर व्यक्ति के हथेली पर उसका कल यानी भविष्य लिखा होता है। हाथ पर बनी हस्त रेखा व्यक्ति का कारोबार, धन और दौलत को दर्शाती है। हाथ की ये रेखाएं-पर्वत, निशान आदि व्यक्ति के जीवन में बारे में तो बताते ही हैं, इसी के साथ आपके साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी शुभ-अशुभ संकेत भी देते हैं। क्या आपने कभी अपने हाथ में रेखाओं से बनने वाले  निशान पर गौर किया है ?  तो चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं हाथ पर रेखाओं से बने कुछ विशेष निशान आपके जीवन के बारे में क्या कहते हैं। 

PunjabKesari Palmistry

Meaning of M mark on hand हाथ में M का निशान होने का मतलब 

जिन व्यक्तियों के साथ में M का निशान होता है वो लोग हमेशा से लीडर होते हैं। ये लोग हर जिम्मेदारी को अपने ऊपर लेना पसंद करते हैं। हस्त शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जीवन में बहुत नाम कमाते हैं। 

इसके अलावा जिन लोगों के हाथ में ऐसा निशान होता है वो लोग राजनीति के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाते हैं। 

इसी के साथ ऐसे लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है और वो 40 की उम्र के बाद खूब नाम कमाते हैं। 

PunjabKesari Palmistry

Meaning of X mark on hand हाथ में X का निशान होने का मतलब 

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में X का निशान होता है उसे अपने जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के जीवनसाथी भी उनसे बहुत प्रेम करते हैं। इसके अलावा इस निशान के जातक करियर के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। 

PunjabKesari Palmistry

Meaning of A symbol on hand हाथ में A का निशान होने का मतलब 

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की हथेली पर A का निशान होता है, ऐसे लोगों का नाम किस्मत वालों की लिस्ट में शामिल हो जाता है। अपने मेहनत के बलबूते पर ये लोग खूब नाम कमा लेते हैं। ये लोग अपने परिवार में सबके प्यारे होते हैं और इनका मन धार्मिक कामों की तरफ ज्यादा होता है। 

PunjabKesari Palmistry

इसके अलावा हाथ के मध्य भाग में A का निशान बेहद ही शुभ माना जाता है। इस तरह दूसरों की मदद करने के लिए कभी भी मना नहीं करते हैं और हमेशा खुश रहते हैं। ये लोग हर कार्य को पूरा मन लगाकर करते हैं। 

PunjabKesari Palmistry
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!