Paonta Sahib: भूस्खलन से पांवटा साहिब-शिलाई एन.एच. बंद

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Jun, 2024 07:18 AM

paonta sahib

पांवटा साहिब-शिलाई ए.एच.-707 पर गंगटोली के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया है। इस कारण दोनों तरफ सैंकड़ों वाहन फंस गए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब-शिलाई ए.एच.-707 पर गंगटोली के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया है। इस कारण दोनों तरफ सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं।  एन.एच. को बहाल करने के लिए देर रात को प्रशासन ने  मशीनें दी हैं। 

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एन.एच. पर गंगटोली के पास भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क पूर्ण रूप से बंद हो गई है। इस कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। 

एन.एच. बंद होने के कारण संबंधित कंपनी ने देर रात को ही मशीनें लगाकर सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया था लेकिन अधिक मलबा व बड़ी-बड़ी चट्टानें होने के कारण काम करना मुश्किल हो गया। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!