Prayagraj news: प्रयागराज में मंदिर के पुजारी की सिर पर वार कर हत्या

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 10:02 AM

prayagraj news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थरवई थाना क्षेत्र की मनसैता नदी के पास स्थित प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर (भीमकुंड) के पुजारी की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रयागराज (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थरवई थाना क्षेत्र की मनसैता नदी के पास स्थित प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर (भीमकुंड) के पुजारी की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक पुजारी की पहचान दयाल दास के रूप में हुई है। बताया गया कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिसर में पुजारी का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी नेहरू (एस.आर.एन.) अस्पताल भेज दिया। डी.सी.पी. गंगानगर सोनम कुमार समेत कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!