राहु-केतु का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल, जानें आपकी राशि को मिलेगा कितना लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2019 12:34 PM

7 मार्च, बृहस्पतिवार को राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु कर्क राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे और केतू मकर राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 19 सितंबर 2020 तक राहु मिथुन राशि में और केतू धनु राशि में ही रहेंगे। उसके बाद फिर...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

7 मार्च, बृहस्पतिवार को राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु कर्क राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे और केतू मकर राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 19 सितंबर 2020 तक राहु मिथुन राशि में और केतू धनु राशि में ही रहेंगे। उसके बाद फिर से इनका राशि परिवर्तन होगा और ये अपना घर बदलेंगे। राहु-केतु का ये राशि परिवर्तन आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। राशिनुसार जानें आपकी राशि को मिलेगा कितना लाभ ? क्या बन पाएंगे आप मालामाल ?

PunjabKesari

मेष- नई ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके इनकम के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय- नीले रंग के कपड़े पहनें। 

वृषभ- आर्थिक मामलों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक सोच में बदलाव आएगा जो फायदेमंद रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। विचारों में टकराव से पार्टनरशिप में परेशानी आ सकती है।
उपाय- स्टील का लोटा सफाई कर्मचारी को दान करें।     

PunjabKesari

मिथुन- आपके व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन आएगा। आर्थिक फैसले लेने में असमर्थ रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्चा लगातार बढ़ेगा और फायदा कम होगा।
उपाय- 100 ग्राम रांगा का टुकड़ा शनिवार को पीपल के नीचे दबा दें।
किसी सुहागिन स्त्री को ज्वार दान करें। 

कर्क
राहु का राशि परिवर्तन कर्क के लिए अशुभ है। बिजनेस में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। काम की वजह से बेफ़िज़ूल यात्रा करनी पड़ेगी।
आने वाले 18 महीने थोड़े परेशानी भरे रह सकते हैं।
उपाय– लगातार 43 दिन 12 नीले फूल गंदे नाले में फेंके। 

PunjabKesariसिंह
इस राशि परिवर्तन से ढ़ेरों सफलताएं मिलेंगी। करियर में सुनहरे अवसर आएंगे। वर्कप्लेस पर विवाद की स्थिति बनेगी। लेकिन स्थिति संभल जाएगी। सभी मामलों में धैर्य से काम लें। आपको अपनी सोच से ज्यादा फायदा मिलेगा।
उपाय– सरस्वती मां पर उड़द चढ़ाएं और गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं। 

कन्या- करियर के मामले में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण के प्रति सावधान रहना होगा। एकाग्रता से काम करने पर भविष्य उज्जवल हो सकता है।
आर्थिक मामलों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।  
उपाय– गरीब मजदूर को नीले कपड़े भेंट करें। 

PunjabKesari

तुला- राहु 9वें भाव में स्थित रहेगा। सहयोगियों के साथ रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। अवैध वस्तुओं से दूरी बनाकर रखें। गलत कामों में पड़ सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय– माता सरस्वती पर नीले फूल और गणपति पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। 

वृश्चिक- राहु 8वें और केतु दूसरे भाव में है। अवैध साधनों से धन प्राप्ति हो सकती है। आपकी सोच से ज्यादा लाभ होगा। पार्टनरशिप में थोड़ी शांति बनाकर रखें।
उपाय– सरसों के तेल में नील डालकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। 

PunjabKesari

धनु- राहु 7वें भाव में गोचर करेगा और केतु लग्न में रहेगा। पार्टनरशिप में थोड़ी परेशानियां आएंगी। कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। विवादों को निपटाने के लिए सही समय है। आर्थिक आधार पर आ रहे कोर्ट के फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।
उपाय– 18 महीने तक ब्लू और व्हाइट कलर के प्रिंटिड कपड़े पहनें। 

मकर- राहु छठे भाव और केतु 12वें भाव में गोचर करेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करने की हिम्मत आएगी। आर्थिक विवाद भी निपटेंगे। आप आगे बढ़ेंगे और सक्सेस मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
उपाय– लक्ष्मी-गणेश और सरस्वती मां की पूजा करें। 

PunjabKesariकुंभ- राहु 5वें भाव और केतु 11वें भाव में गोचर करेगा। लेखन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक तरक्की के कई अवसर हाथ लगेंगे।
आपकी योजनाएं सफल होंगी, धन लाभ होगा। बैंक बेलेंस बढ़ाने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। 
उपाय– गरीब बच्चों को उड़द दान करें।
काली गाय को बैंगन खिलाएं।
अपने सहयोगियों को मिठाई खिलाएं। 

मीन- राहु का चौथे भाव और केतु का 10वें भाव में गोचर करेगा। निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ेगा। जिस प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं वो असफल हो सकता है। कड़ी मेहनत करके अपने टारगेट को पूरा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। सक्सेस ज़रूर मिलेगी। 
उपाय– घर की नॉर्थ ईस्ट दिशा में गणपति का चित्र लगाएं।
घर की साउथ ईस्ट दिशा में मां सरस्वती का चित्र लगाएं।

मार्च में ये 7 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

PunjabKesari

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!