राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 08:21 AM

ram mandir latest news

कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सोमवार को सवाल किया कि क्या जांच के नाम पर देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट, दोनों को गुमराह किया गया।

नई दिल्ली (एजैंसी): कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सोमवार को सवाल किया कि क्या जांच के नाम पर देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट, दोनों को गुमराह किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने साथ ही कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी देश को खल रही है। उन्होंने मामले की जांच के लिए शीर्ष न्यायालय की निगरानी में एक नई और स्वतंत्र विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) गठित किए जाने की मांग दोहराई। 

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि मामले में 2 एस.आई.टी. का गठन किया गया और दोनों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा, ‘स्पष्ट है कि 2 एस.आई.टी. बनाई गईं- एक लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए और दूसरी न्यायालय को दिखाने के लिए।’

जयराम रमेश ने सवाल किया कि जब सरकार की ओर से 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि पहली टीम जांच नहीं कर रही थी, तो मुख्यमंत्री ने 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उसी टीम की शुरुआती जांच का हवाला किस आधार पर दिया था। उन्होंने पूछा, ‘क्या सदन को गलत जानकारी दी गई या शीर्ष न्यायालय को गुमराह किया गया?’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!