Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2019 08:19 AM
आज गुरुवार तारीख 1 अगस्त, 2019 को श्रावण अमावस्या मनाई जाएगी। चंद्र कर्क राशि में रहेगा व पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। प्रकृति पर छाई हरियाली के निमित्त सावन अमावस्या पर हरियाली अमावस्या मनाएंगे।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज गुरुवार तारीख 1 अगस्त, 2019 को श्रावण अमावस्या मनाई जाएगी। चंद्र कर्क राशि में रहेगा व पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। प्रकृति पर छाई हरियाली के निमित्त सावन अमावस्या पर हरियाली अमावस्या मनाएंगे। इस दिन पीपल व बरगद के पूजन का विधान है। आज के उपायों से शारीरिक कष्ट दूर होंगे, ग्रहों के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी, विवादों में जीत हासिल होगी और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
राहुकाल- दोपहर 14:08 से 15:48 तक
सर्वार्थसिद्धि व गुरुपुष्य योग- सुबह 05:46 से दोपहर 12:12 तक
विशेष: हरियाली अमावस्या
विशेष उपाय: बरगद या पीपल की विधिवत षोडशोपचार पूजा करें। रुद्राक्ष की माला से विशेष मंत्र: ॐ तरुराजे नमः का जाप करें। वृक्ष पर मौली बांधते हुए 15 परिक्रमा लगाएं, इससे शारीरिक कष्ट दूर होंगे।
आज का ख़ास उपाय: पीपल की जड़ में दही की मीठी लस्सी चढ़ाएं, आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।
बर्थ डे का खास उपाय: जल में तिल मिलाकर बरगद की जड़ में चढ़ाएं, ग्रहों के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपत्ति पीपल के नीचे तेल का दीपक करें, विवादों में जीत मिलेगी।