Daily horoscope:  क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 08:17 AM

rashifal in hindi

मेष: प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी मेहनत तथा भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा, विरोधी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी मेहनत तथा भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा, विरोधी आपके समक्ष अपने आपको बेबस महसूस करेंगे।  

वृष:  किसी रुके पड़े काम को किसी बड़े व्यक्ति की मदद से सुलझाया जा सकता है मगर राहू-केतू की मौजूदगी फैमिली फ्रंट के लिए परेशानी देने वाली हो सकती है।

मिथुन: सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, यत्न करने पर किसी कामकाजी प्लानिंग में कोई पेचीदगी हट सकती है, मान यश की प्राप्ति।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, तबीयत में रंगीनी तथा स्वच्छंदता प्रभावी रहेगी।

सिंह: चूंकि सितारा उलझनों-समस्याओं वाला है इसलिए आपका हर यत्न उलझता-बिगड़ता रह सकता है, धन हानि का भी डर रहेगा।

कन्या: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पैट्रोलिंग, चिकनाईदार तथा सी प्रोडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, इज्जत बनी रहेगी।

तुला: किसी अफसर के साफ्ट रुख के कारण आपकी कोई सरकारी समस्या सुलझ सकती है, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: धार्मिक कामों को निपटाने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।

धनु: पेट में खराबी का डर, खान-पान भी लिमिट में करना सही रहेगा, लिखत-पढ़त का कोई भी काम बे-ध्यानी या लापरवाही से न करें।

मकर: व्यापािरक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों, संकल्पों, मनोरथों में कामयाबी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सहयोग रहेगा।  

कुम्भ: अकारण तथा न चाहते हुए भी आपका विरोध हो सकता है, इसलिए हर मौके तथा हर फ्रंट पर प्रोएक्टिव रहना सही रहेगा।

मीन: आम सितारा स्ट्रांग जो आपको हर फ्रंट पर हावी-प्रभावी, विजयी रखेगा, बड़े लोग हों या संतान आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!