Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 01:17 PM
जालंधर: शनि सुख धाम रायपुर रसूलपुर में शनि अमावस समारोह का आयोजन 18 नवम्बर को किया जा रहा है। इस बारे मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि शनि अमावस
जालंधर: शनि सुख धाम रायपुर रसूलपुर में शनि अमावस समारोह का आयोजन 18 नवम्बर को किया जा रहा है। इस बारे मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि शनि अमावस के दिन प्रात: 8.00 से शाम 4.00 बजे तक हनुमंत एवं काल सर्प दोष पूजन विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा।
इसके उपरांत सायं 5.00 बजे शनि महाराज को छप्पन भोग लगाया जाएगा। सायं 6 बजे शनि महाराज जी की महा आरती होगी। इससे पहले दूध, दही, शहद, मक्खन व चीनी से शनि महाराज का अभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि शनि महाराज की पूजा-अर्चना करने से मानव के कष्ट स्वयं ही दूर हो जाते हैं।