यदि सपने में दिखाई दें भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें, समझ जाएं खुलने वाली है किस्मत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 03:06 PM

sawan lord shiva dream

आज से सावन का पावन महीना शुरू है। सावन महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। भोलेनाथ मात्र एक लोटे जल के अर्पण से भी

आज से सावन का पावन महीना शुरू है। सावन महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। भोलेनाथ मात्र एक लोटे जल के अर्पण से भी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। वहीं लोगों को सपने में भगवान से संबंधित कई चीजें दिखाई देती हैं। जिसका सही अर्थ समझ में नहीं आता कि ये शुभ है या अशुभ। यहां भोलेनाथ से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है यदि वे सपने में दिखाई दें तो समझ जाना चाहिए कि व्यक्ति की किस्मत खुलने वाली है।

सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म होने वाली हैं। सपने में शिवलिंग के दर्शन होने पर सुबह शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।

व्यक्ति यदि सपने में भगवान शिव को तांडव करते देखें तो यह अशुभ नहीं बल्कि शुभ होता है। ये धन की अौर इशारा करता है। इसका एक अर्थ यह भी होता है कि व्यक्ति को सफलता के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है परंतु सफलता अवश्य मिलेगी।

सपने में शिवालय दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को लंबे रोगों से मुक्ति मिलने वाली है।

व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का सांप दिखाई दे तो ये जल्द धन लाभ का संकेत होता है। वही सांप यदि फन फैलाए या आपके पीछे की अौर दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि आप पर नागदेवता मेहरबान हैं।

 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!