Scorpio 2025 Prediction: वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़ी भविष्यवाणी, अगले 4 महीने में होंगे बड़े बदलाव

Edited By Updated: 27 Aug, 2025 12:00 PM

Scorpio 2025 Prediction: वृश्चिक राशि वालों अब आपका भाग्य बदलने वाला है और अगले साढ़े चार महीने यानी अगस्त से 31 दिसंबर तक का समय जो है वह आपकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Scorpio 2025 Prediction: वृश्चिक राशि वालों अब आपका भाग्य बदलने वाला है और अगले साढ़े चार महीने यानी अगस्त से 31 दिसंबर तक का समय जो है वह आपकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। अब कुछ ऐसा होने वाला है जो आपने सोचा भी नहीं होगा। जिंदगी अब पूरी तरह बदल जाएगी। कई ग्रह मिलकर अब वृश्चिक राशि वालों की जिंदगी में नया खेल रचने वाले हैं। यह समय आपके लिए नई दिशा, नई सोच और नए मौके लेकर आ रहा है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इन लोगों को कैसे कैश करते हैं।

आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। जिन लोगों का नाम ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की वृश्चिक राशि होती है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा हासिल है। वृश्चिक राशि को सभी राशियों में गंभीर और निडर माना गया है। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इन्हें एकांत में रहना अधिक पसंद आता है। वृश्चिक राशि एक जल तत्व राशि है। मंगल स्वामी होने के कारण वृश्चिक राशि के जातक साहसी होते हैं।

अब 31 दिसंबर 2025 तक का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं।

देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में  गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी अगले 4 महीने  देवगुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं।

देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं. शनि देव 13 जुलाई से उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं और 28 नवंबर 2025 तक वक्री अवस्था में रहेंगे और वृश्चिक राशि भी शनि के प्रभाव से अछूती नहीं रहेगी। राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल के बाकी महीना में अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे। लेकिन इन 4 महीना के दौरान सूर्य 4 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन 2 से 3 बार होगा। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं।

7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा. यह दोनों ग्रहण भी वृश्चिक राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन 31 दिसंबर तक  वृश्चिक राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है। देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव अब वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति और तरक्की के दरवाजे खोल देगा।

बृहस्पति की कृपा से वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, बिजनेस करने वालों के लिए नए निवेश और मुनाफे के मौके बनेंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलेगी। यही नहीं, अगले 4 महीने के दौरान वृश्चिक राशि वालों को मंगल का भी पूरा साथ मिलने वाला है क्योंकि वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह ही मंगल है और मंगल पूरी तरह से वृश्चिक राशि वालों पर मेहरबान रहने वाले हैं। मंगल के सहयोग से वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी।

मंगल आपको 31 दिसंबर 2025 तक शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। हर क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा और आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी। कुछ ऐसे क्षेत्रों में भी आपको कामयाबी मिलेगी जिन में कामयाबी पाने के लिए अभी तक आप संघर्ष कर रहे थे। आपकी कामयाबी से आपके विरोधी भी दंग रह जाएंगे। राज दरबार में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकार की तरफ से भी कोई फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। अगले 4 महीना के दौरान शुक्र और बुध की स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी काफी पॉजिटिव रहने वाली है।

विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय शुभ समाचार लेकर आएगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंध और मजबूत होंगे। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। कहीं कोई गलतफहमी चल रही थी तो वह दूर होती चली जाएगी। प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बनाएंगे। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के योग बनेंगे।

जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सफलता के योग प्रबल हैं। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। हेल्थ के मोर्चे पर भी ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा  और आप अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। योग और ध्यान अपनाने से मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले अगर नया घर या नया वाहन खरीदने का सपना पहले हुए हैं तो यह सपना पूरा होगा। इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा। संतान सुख की चाह रखने वालों के लिए यह समय शुभ संकेत दे रहा है। घर में किलकारी गूंज सकती है या संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

उपाय 
मंगलवार को किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करके निकले। मंगलवार के दिन मसूर की दाल और गुड़ का दान करें।

गुरमीत बेदी
9418033344


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!