Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Apr, 2026 11:35 AM

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 24 इलाके में स्थित एक गोल्फ कोर्स के तालाब में सुबह आठ से 10 साल की उम्र के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। द्वारका सेक्टर 23 थाने को सुबह सात बजकर सात मिनट पर इस घटना के संबंध में...
Delhi Drowning Incident : दिल्ली के द्वारका सेक्टर 24 इलाके में स्थित एक गोल्फ कोर्स के तालाब में सुबह आठ से 10 साल की उम्र के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। द्वारका सेक्टर 23 थाने को सुबह सात बजकर सात मिनट पर इस घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी सूचित किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने गोल्फ कोर्स परिसर के अंदर एक तालाब में तीन बच्चों को मृत पाया। दमकल विभाग के कर्मियों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के कपड़े किनारे पर मिले जिससे संकेत मिलता है कि वे नहाने के लिए तालाब में उतरे होंगे।
यह भी पढ़ें: Kerala Rabies Death: आवारा कुत्ते के हमले से बच्ची की मौत के बाद 4 सरकारी डॉक्टरों पर FIR
फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने कहा कि वे बच्चों की पहचान करने और उनके परिवारों का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक इलाके में मृतकों के विवरण से मेल खाती कोई गुमशुदगी की शिकायत नहीं मिली है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि बच्चों के डूबने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।