Monthly Love Horoscope May: मई के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 01:00 PM

monthly love horoscope may

Monthly Love Horoscope May 2026: मई का महीना कई राशियों के लिए प्यार और रिश्तों में नई खुशियां लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल के कारण कुछ लोगों की लव लाइफ खासतौर पर चमकने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मई का महीना रोमांस से भरपूर रहेगा:

Monthly Love Horoscope May 2026: मई का महीना कई राशियों के लिए प्यार और रिश्तों में नई खुशियां लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल के कारण कुछ लोगों की लव लाइफ खासतौर पर चमकने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मई का महीना रोमांस से भरपूर रहेगा:

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मेष राशि वालों के लिए यह महीना प्यार के मामले में बेहद अच्छा रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ समझ बेहतर होगी। अपने साथी के साथ बौद्धिक चर्चा करना आपको खुशी देगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई खास आ सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर खुलकर बातचीत करना सीखें। मन में बातें जमा करने से गलतफहमियां बढ़ती हैं।
सलाह: खुद को मत खोएं।
उपाय: श्रीलक्ष्मी-नारायण पर चढ़ी शहद गाय को खिलाएं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। लव लाइफ को खुशनुमा बनाना किसी एक ट्रिक से नहीं होगा। आपसी समझ से लव बॉन्ड स्ट्रांग करने का प्रयास करेंगे और सफल होंगे। जो महसूस करेंगे, उसे शांत तरीके से कहें। सिंगल ईमानदारी और सच्ची भावना से रोमांस की नई शुरुआत करेंगे। 
सलाह: इगो को रिश्ते के बीच न आने दें।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग: ऑलिव
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मिथुन राशि वालों के लिए मई रोमांटिक सरप्राइज लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में नवीनता लाने का प्रयास करें। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें विशेष महसूस कराएं। अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। जितना आप उनके लिए महसूस कर रहे हैं, उतना ही वे भी आपके लिए तड़प रहे हैं।
सलाह: खुद पर भरोसा मजबूत रखें।
उपाय: कर्पूर से पीली सरसों जलाकर लक्ष्मी-नारायण की आरती करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कर्क राशि वालों को इस महीने थोड़ा संवेदनशील रहने की जरूरत है। मूड स्विंग्स रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा, बस आप खुलकर बात करें। जिससे रिश्ता खुद ही ज्यादा प्यारा और रोमांटिक महसूस होने लगेगा। सिंगल को एहसास होगा दिखावे वाला रोमांस ज्यादा देर नहीं टिकता, लेकिन दिल से किया गया छोटा सा जेस्चर हमेशा असर करता है।
सलाह: समय और समझ दोनों निवेश करें।
उपाय: लाल फूल हनुमान जी को अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) सिंह राशि वालों की लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। कपल्स के लिए एक छोटी सी तारीफ भी चमत्कार कर सकती है। सिंगल्स के लिए क्रश के एक हल्के से इशारे से खूबसूरत शुरुआत होने वाली है। मोहब्बत के रंग में रंगने के लिए तैयार रहें।
सलाह: सम्मान और स्पेस दोनों पर गौर करें। 
उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण पर चढ़ी हल्दी से तिजोरी पर श्रीं लिखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिशा: उत्तर

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) कन्या राशि वालों के लिए लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है। ज्यादा सोचने की आदत रिश्तों में दूरी ला सकती है। रिलेशन को हल्का और पॉजिटिव रखने की कोशिश करें। क्वालिटी टाइम सबसे बड़ा रोमांस है। सिंगल क्रश के प्यार की गहराई का अंदाजा लगाकर उन्हें प्रपोज करने का मन बनाएंगे। पुरानी यादों को दोहराना आज को खराब कर सकता है।
सलाह: छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें।
उपाय: दूध का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: पूर्व

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) तुला राशि वालों के लिए यह महीना रोमांस से भरपूर रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्ते में स्थिरता आएगी। कपल्स के लिए यह महीना रिश्ते में रंगीनियां और नयापन लाने का है। सिंगल जिसे अभी परख रहे हैं, उसने आपको पहले ही अपने दिल के लिए चुन लिया है। किसी मित्र का मार्गदर्शन आपके प्रेम जीवन को सुखमय बनाएगा।
सलाह: दिल की बातें दिल में न रखें।
उपाय: गरीबों को भोजन दें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह महीना थोड़ा इंटेंस हो सकता है। प्यार में गहराई तो रहेगी, लेकिन शक या ओवर-पजेसिवनेस से बचना जरूरी है कपल्स को एक-दूसरे की आलोचना छोड़कर स्वीकार करना सीखना होगा। भरोसा बनाए रखें। सिंगल्स को वहां प्रेम मिलेगा जहां उन्हें उम्मीद भी नहीं होगी। शक या बार-बार चेक करना रिश्ते को कमजोर करेगा। 
सलाह: कम्युनिकेशन ही रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है।
उपाय: हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि के लोगों के लिए मई का महीना प्यार में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस महीने रिश्तों में स्थिरता रहेगी, लेकिन भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को नया पार्टनर मिल सकता है और रिश्तों में खुशियां बढ़ेंगी।  युवाओं का आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखें।
सलाह: खुलकर बातचीत करें।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिशा: पश्चिम

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मकर राशि वालों के लिए यह समय प्रैक्टिकल रहेगा। आप प्यार से ज्यादा जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे, जिससे पार्टनर को थोड़ी शिकायत हो सकती है। बैलेंस बनाना जरूरी है। मैरिड कपल्स को थोड़ी नीरसता या सूखापन महसूस हो सकता है। सिंगल्स की चमक से कोई प्रभावित है, लेकिन क्या वह आपकी गहराई देख पाता है? यह सोचें, फिर आगे बढ़ें।
सलाह: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ दिशा: दक्षिण

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए मई का महीना अनोखा रहेगा। बदलाव के संकेत हैं। कोई नया कनेक्शन बन सकता है या पुराने रिश्ते में नई ताजगी आएगी। खुद को खुला रखें। सिंगल्स को किसी सहकर्मी की ओर आकर्षण हो सकता है लेकिन यह क्षणिक होगा। लंबे समय तक रिश्ता चलेगा नहीं। हृदय में भावनाओं का संतुलन डगमगा सकता है। परख और प्रयोग के बीच संतुलन बिठाना होगा।
सलाह: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ दिशा: उत्तर

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मीन राशि वालों के लिए यह महीना भावनात्मक रूप से गहरा रहेगा। रोमांस तो रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। संतुलन बनाए रखें। सिंगल को अगर कोई दिल में दस्तक दे रहा है, तो सीधे पूछना बेहतर है बजाय अंदाजा लगाने के। ज्यादा दिल की गुलामी में निलामी हो जाती है, इस बात का ध्यान रखें।
सलाह: रिश्तों में ईमानदारी और संवाद बनाए रखें।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!