Shani Amavasya 2019: शनि का आशीर्वाद पाने के लिए क्या करें, क्या न करें

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 May, 2019 11:03 AM

shani amavasya 2019

कल शनि अमावस्या का दिन है, जो शनि देव को बहुत प्रिय है। उनकी कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कल कुछ चीजों को न खाएं-पीएं। एक दिन अपनी जीभ पर नियंत्रण रखने से आप शनिदेव के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कल शनि अमावस्या का दिन है, जो शनि देव को बहुत प्रिय है। उनकी कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कल कुछ चीजों को न खाएं-पीएं। एक दिन अपनी जीभ पर नियंत्रण रखने से आप शनिदेव के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।सादा दूध अथवा दही, आम का अचार, मदिरा, नौन वैज ( मांस, मछली आदि), लाल म‌िर्च और मसूर दाल नहीं खाएं। इसके अतिरिक्त कुछ खास करने से उनका प्यार और आशीर्वाद पाया जा सकता है। यदि आप ऐसा करेंगे तो शनि कभी आपको परेशान नहीं करेंगे।

PunjabKesari Shani Amavasya 2019

शनिवार को सुबह उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर सरसों के तेल से मालिश करें। 

नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल डालकर स्नान करें। 

11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखित दशरथ स्तोत्र का पाठ करें।

उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर स्वयं भी खाएं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी खिलाएं।

शाम को 5 बजे के बाद जल में चीनी एवं काले तिल डालकर पीपल की जड़ में चढ़ा कर तीन परिक्रमा करें।

PunjabKesari Shani Amavasya 2019

शनि देव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर इन मंत्रों का जाप करें-
शनि वैदिक मंत्र 'ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:।'
शनि पौराणिक मंत्र 'ऊं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।' 

PunjabKesari Shani Amavasya 2019

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!