Shukra Gochar 2023: शुक्र बदलेंगे राशि, देंगे रिकॉर्ड तोड़ सफलता

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jul, 2023 07:50 AM

shukra gochar

कुछ राशियों की जिंदगी में समय अब बेहद अच्छा होने वाला है। शुक्र ग्रह रिकॉर्ड तोड़ सफलता देने वाले हैं। खुशियां देने वाले हैं। प्रेम देने वाले हैं। प्रमोशन देने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Shukra Rashi Privartan 2023: कुछ राशियों की जिंदगी में समय अब बेहद अच्छा होने वाला है। शुक्र ग्रह रिकॉर्ड तोड़ सफलता देने वाले हैं। खुशियां देने वाले हैं। प्रेम देने वाले हैं। प्रमोशन देने वाले हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने वाले हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी करने वाले हैं। 7 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह का बदला हुआ रूप आपको देखने को मिलेगा। शुक्र ग्रह दोनों हाथों से खुशियां लुटाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

7 जुलाई को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और वह चंद्रमा की कर्क राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में चले जाएंगे। सूर्य के साथ शुक्र की मित्रता नहीं है लेकिन सूर्य की राशि में आकर शुक्र ग्रह दोनों हाथों से कुछ राशियों को पैसा भी देंगे और खुशियां भी देंगे। शुक्र ग्रह जब मेहरबान होते हैं, बलशाली हो जाते हैं। अपने फुल पावर में आ जाते हैं तो दोनों हाथों से खुशियां और प्रेम लुटाते हैं। सुख-सुविधाओं की बरसात कर देते हैं।

PunjabKesari Shukra Gochar

अब शुक्र ग्रह जुलाई महीने की शुरुआत में ही अपना जलवा दिखाने वाले हैं। सूर्य की सिंह राशि में आकर शुक्र ग्रह मंगल के साथ भी अपना कांबिनेशन बनाने वाले हैं। अग्नि तत्वों की राशि में आकर भी शुक्र अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। लव लाइफ में रोमांच भरने वाले हैं। कुछ राशियों पर तो वह डटकर मेहरबान रहने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर 12 राशियों के लिए क्या-क्या लेकर आ रहा है।

नौ ग्रहों में से शुक्र एक ऐसा ग्रह है, जो हमें भरपूर प्रेम देता है, रोमांस देता है, धन दौलत देता है, विलासिता देता है, ऐश्वर्या देता है, भौतिक सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है। यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्‍जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे जातक का पार्टनर के साथ हमेशा प्रेम बरकरार रहता है। लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है। महंगे कपड़े, महंगी घड़ी, महंगे मोबाइल, लग्जरी गाड़ी रखना उनका शौक होता है।

7 जुलाई को जब शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे तो जिन राशियों को मालामाल करेंगे उनमें पहली राशि मेष राशि है।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर की अवधि मेष राशि के उन जातकों को बहुत लाभ देगी जो डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर और कलात्मक क्षेत्रों जैसे करियर क्षेत्रों से जुड़े हैं। मेष राशि के जातकों को प्रसिद्धि मिलेगी और आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में छोटे-छोटे बदलाव आ सकते हैं और आपके व्यवसाय में प्रगति देखने को मिलेगी। मेष राशि के छात्र अपनी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे क्योंकि उनकी पढ़ाई उचित दिशा में चल रही है। आपकी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ करेगा। मेष राशि के सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम और रोमांस की एंट्री होगी। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। करियर के लिहाज से नाम और दाम दोनों आपको मिलेंगे। आप अपने रिश्तों को काफी महत्व देंगे और उन्हें गंभीरता से लेंगे। आप अपने प्रिय की हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे और आपके रोमांटिक रिश्ते आनंदमय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो इस गोचर के दौरान आपको अपने जीवन में प्रेम और रोमांस की अनुभूति होगी।

PunjabKesari Shukra Gochar

दूसरी राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की अपनी राशि है और शुक्र अपनी इस राशि पर पूरी तरह कृपा बरसाने वाले हैं। शुक्र के गोचर के दौरान घर में खुशियां बढ़ेंगी, प्रोग्राम या कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है और संतोष की प्राप्ति हो सकती है। यह समारोहों, शादियों या समर्पण जैसे शुभ कार्यक्रमों की योजना बनाने के लिए भी एक शुभ समय है। शुक्र के गोचर के दौरान आप कोई नया वाहन ख़रीदने का विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ हो सकता है और व्यावसायिक सफलता की ओर ले जा सकता है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा और आपके प्रेम संबंध खूबसूरत और आनंदमय बन सकते हैं। आपको वाहन का सुख, भवन का सुख, स्त्री सुख और पैसों का सुख हासिल होगा। आपकी कोई अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। थोड़ी अधिक मेहनत के बाद व्यापार में लाभ होगा।

तीसरी राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यालय में सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। यात्रा में लाभ के योग बनेंगे। धन लाभ होगा। मन खुश रहेगा, घर में सुख-शांति रहेगी। संतान की कोई उपलब्धि आपको खुशी प्रदान करेगी।  आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

इसके बाद कर्क राशि की बात करते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र उनके चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और शुक्र के सिंह राशि में गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे क्योंकि आपकी वाणी में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। इस समय आपको बड़ा आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आपके प्रयासों से अधिक पैसा कमाने की आपकी क्षमता बढ़ेगी, जितना अधिक आप प्रयास करेंगे उतना अधिक आपको लाभ होगा और परिणामस्वरूप आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कमाई के रास्ते भी बढ़ेंगे और शुक्र का सिंह राशि में गोचर आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगा। लंबी अवधि के निवेश भी आपको मुनाफ़ा देंगे।

इसके बाद सिंह राशि की बात करते हैं। सिंह राशि वाले लकी रहने वाले हैं। आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढ़ेगा। आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक कई शानदार सफलताएं मिलेंगी। लव लाइफ आपकी बेहतर होगी। बिजनेस में भी तरक्की होगी।

फिर कन्या राशि आती है। हालांकि शुक्र ग्रह की यह नीच राशि है लेकिन सिंह राशि में गोचर करते हुए शुक्र ग्रह कन्या राशि वालों को भी अच्छे फल देने वाले हैं। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश में नौकरी करने वालों को काफी लाभ होगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा।

अगली राशि तुला राशि है, जो शुक्र की अपनी राशि है। तुला राशि वालों को अच्छी खबरें मिलेंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर सर्विस में हैं तो प्रमोशन का योग बनेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आप इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करते हैं। बिजनेसमैन है या शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आपको खूब फायदा होगा।

PunjabKesari Shukra Gochar

वृश्चिक राशि की बात करें तो मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। आमदनी में इजाफा होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे लेकिन इन्वेस्टमेंट से अभी थोड़ा परहेज करना होगा। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा लेकिन पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बनेंगे।

अगली राशि धनु राशि है। धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर की अवधि आपके लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में संलग्न होने के लिए एक अच्छा समय होगा और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी और विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। व्यवसाय संबंधित यात्राएं आपको शुभ परिणाम देंगी। इस गोचर की अवधि में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

इसके बाद मकर राशि की बात करते हैं तो मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शुक्र के साथ उनकी मित्रता है। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है लेकिन शुक्र का गोचर मकर राशि वालों को लाभ देकर जाएगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि की अगर बात करें तो शुक्र ग्रह कुंभ राशि वालों को मिले-जुले फल देंगे। अगर नौकरी पैशा हैं तो प्रमोशन का योग बनाएंगे लेकिन अनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में स्विच कर सकते हैं। नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा लेकिन लव लाइफ थोड़ी प्रभावित हो सकती है इसलिए कड़वा बोलने से बचना होगा।

अंत में मीन राशि आ जाती है। शुक्र की यह उच्च राशि है। मीन राशि वालों को शुक्र करियर और आर्थिक मामलों में बहुत अच्छे नतीजे देंगे। जिस पथ, सैलरी और नौकरी का इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे, वह अब आपको मिल सकती है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!