Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2020 06:48 AM
शुक्र ग्रह जब अपनी वृषभ राशि छोड़कर मिथुन में आएंगे तो 5 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएंगे और ग्रहों के संयोग ऐसे बनेंगे कि इन 5 राशियों की किस्मत के सितारे चमकेंगे। इन भाग्यशाली राशियों के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Venus transit in Gemini: शुक्र ग्रह जब अपनी वृषभ राशि छोड़कर मिथुन में आएंगे तो 5 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएंगे और ग्रहों के संयोग ऐसे बनेंगे कि इन 5 राशियों की किस्मत के सितारे चमकेंगे। इन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताने से पहले मैं यह बताना चाहूंगा कि हमारे जीवन में शुक्र ग्रह बहुत अहमियत रखते हैं। आइए सबसे पहले उन पांच भाग्यशाली राशियों की बात करते हैं, जिनके लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन किस्मत चमकाने वाला है और कुछ बेहतरीन नतीजे देने वाला है।
यह राशियां हैं- वृषभ राशि जो शुक्र की अपनी राशि है।
मिथुन राशि जिसमें शुक्राचार्य आ रहे हैं।
सिंह राशि जिसके स्वामी सूर्य हैं।
तुला राशि जो शुक्र की अपनी ही राशि है।
धनु राशि जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।
इन पांचों राशियों को क्या-क्या खुशखबरी मिलने वाली है, यह भी जान लीजिए-
शुक्र अपनी वृषभ राशि वाले जातकों को संतान की ओर से खुशखबरी प्रदान करेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व के कायल होंगे और आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ परिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी।
मिथुन राशि वालों का स्टेटस बढ़ेगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति भी हो सकती है और आपके अधिकारों में भी इजाफा होगा। आय के नए साधन बनेंगे। जो लोग शैक्षणिक व्यवसाय से जुड़े हैं यानी शिक्षा जगत से ताल्लुक रखते हैं , उन पर तो खूब मेहरबानी बरसेगी।
सिंह राशि के जातकों के 11 में भाग में शुक्र प्रवेश करेंगे और ऐसे जातकों की तमाम मनोकामनाओं को पूरा करेंगे। इस राशि की महिलाओं पर तो शुक्र देव कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहेंगे और उन्हें खूब धन लाभ होगा।
तुला राशि वालों के भी दिन फिरने वाले हैं। यह तो शुक्राचार्य की अपनी राशि है। इस राशि के लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी । उनके ज्ञान में इजाफा होगा । उन्हें रोगों से मुक्ति मिलेगी और कोर्ट कचहरी के मामलों में उनका पलड़ा भारी रहेगा। यानी तुला राशि वालों के लिए पांचों उंगलियां घी में रहने वाली हैं।
धनु राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा क्योंकि धनु राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर करेंगे। जो दंपत्ति संतान सुख न मिल पाने से निराश हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिलेगी और माता पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी।
यह तो थी पांच सौभाग्यशाली राशियां , जिनकी किस्मत शुक्र के राशि परिवर्तन से चमकने वाली है।
अब उन राशियों की बात करते हैं जिनके लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन ना तो अच्छा और ना बुरा साबित होने वाला है यानि सामान्य रहने वाला है।
यह राशियां हैं- मेष राशि , कर्क राशि, कुंभ राशि व मीन राशि
जिन तीन राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला, वे हैं-
कन्या राशि , वृश्चिक राशि व मकर राशि।
इन तीनों राशि वालों को कोई ना कोई परेशानी या कष्ट रह सकता है। मीन राशि वालों को थोड़ा वाद-विवाद से भी दूर रहना होगा।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com