आज अमावस्या पर सूर्य ग्रहण को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन, यहां जानें पूरा सच

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 08:36 AM

solar eclipse today on amavasya 2026

हर साल भादप्रद महीने में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध, दान और अन्य  धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

Solar Eclipse Today on Amavasya 2026 : हर साल भादप्रद महीने में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध, दान और अन्य  धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व माना जाता है। यह अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए बेहद खास मानी जाती है। अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संबंध को लेकर लोगों में अक्सर भम्र की स्थिति बनी रहती है। ज्योतिष और खोगल विज्ञान दोनों के अनुसार, हर सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या की तिथि पर ही संभव है, लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि हर आने वाली अमावस्या को सूर्य ग्रह लगेगा ही। 

10 सितंबर 2026 को सूर्य ग्रहण है या नहीं?
10 सितंबर 2026 की भाद्रपद अमावस्या पर किसी भी प्रकार का सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। यह पूरी तरह से एक सामान्य अमावस्या तिथि है, इसलिए सभी श्रद्धालु बिना किसी धार्मिक रुकावट या संशय के अपने पूजा-पाठ, स्नान-दान और श्राद्ध कर्म संपन्न कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण शुभ है या अशुभ
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य की सकारात्मक शक्तियां और तेज क्षीण हो जाते हैं। इसके दुष्प्रभाव के कारण ग्रहण काल में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यापार की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और मूर्ति स्पर्श की मनाही होती है।

अब अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
साल 2026 के सभी ग्रहण पहले ही समाप्त हो चुके हैं और इस वर्ष अब कोई अतिरिक्त सूर्य या चंद्र ग्रहण नहीं पड़ेगा। अब सूर्य ग्रहण सीधे 2027 में लगेगा। 2027 में पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा तो दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा। ये वाला ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!