Stock Market Astrology: मिथुन में सूर्य व बुध की युति, बाजार में लौटेगी बहार

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 09:18 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह सूर्य 15 जून को राशि बदलेंगे और मिथुन राशि में सूर्य के साथ युति करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु और शुक्र योग बना हुआ है। इस सप्ताह चन्द्रमा दोनों राशियों के ऊपर से गोचर करते हुए पहले सूर्य और...

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह सूर्य 15 जून को राशि बदलेंगे और मिथुन राशि में सूर्य के साथ युति करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु और शुक्र योग बना हुआ है। इस सप्ताह चन्द्रमा दोनों राशियों के ऊपर से गोचर करते हुए पहले सूर्य और बुध के साथ और बाद में गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग में रहेंगे। 16 जून को मंगल का कृतिका नक्षत्र में गोचर डिफैन्स सैक्टर के शेयरों में तेजी ला सकता है। कुल मिला कर बाजार का सितारा तेजी की तरफ इशारा करता है लेकिन गुरुवार को भद्रा होने के कारण ऊपरी स्तरों पर दबाव देखने को मिल सकता है। 

15 जून को मंगल बुध के साथ मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। सुबह 12.39 से 1.45 के मध्य का समय बुध की होरा के कारण बाजार के लिए शुभ है। दोपहर 1 बजे सूर्य मिथुन राशि में गोचर करके बुध और चन्द्रमा के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे। इससे बाजार में तेजी बढ़ सकती है। दोपहर 1.54 बजे चन्द्रमा मृगशिरा के चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा इस दौरान बाजार के ट्रेंड बदल सकता है। आखिरी घंटे में अपने ट्रेड को लेकर सावधान रहें। इस दौरान हमें बैंकिंग, एन.बी.एफ.सी. और आई.टी. सैक्टर के अलावा मैटल के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

16 जून को चन्द्रमा मिथुन राशि में आर्द्र नक्षत्र में गोचर करेंगे और सूर्य और बुध के साथ रहेंगे और सुबह 9.20 से लेकर 10.26 के मध्य बुध की होरा के कारण बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हो सकती है। सुबह 10.54 बजे चन्द्रमा आर्द्र नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन तंबाकू, लिकर, एयरलाइन्स और फार्मा कंपनियों के अलावा कैमिकल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

17 जून को चन्द्रमा कर्क राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु और शुक्र के साथ गोचर करेंगे। इस दौरान बाजार में ओपनिंग पर दबाव देखने को मिल सकता है और ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है लेकिन कुछ समय बाद ही बाजार संभल जाएगा क्योंकि 9.20 से लेकर 10.27 के मध्य गुरु की होरा के कारण गिरावट बड़ी नहीं होगी। इस बीच 1.36 पर चन्द्रमा शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और यह समय बाजार के लिहाज से बहुत अहम है। इस दौरान बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव देखने को मिल सकता है लेकिन 1.46 से 2.52 के मध्य बुध की होरा के कारण बाजार संभलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान हमें शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।   

18 जून को चन्द्रमा सुबह पुष्य नक्षत्र के चौथे चरण में कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान बाजार में शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। इस दिन चन्द्रमा सुबह 11.32 बजे अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा सुबह नक्षत्र परिवर्तन का इंतजार करके और बाजार की चाल देखने के बाद ही ट्रेड पर कोई फैसला करना चाहिए। इस बीच 1.46 से लेकर 2.52 बजे तक का समय गुरु की होरा होने के कारण शुभ है लेकिन इस दिन पृथ्वी पर भद्रा होने के कारण बाजार में पूरा दिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस दिन हमें मैटल के आवा इंफ्रा और मशीनरी से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

19 जून को बाजार खुलने के समय चन्द्रमा कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे लेकिन सुबह 10.06 बजे चन्द्रमा की राशि बदल जाएगी और चन्द्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और चन्द्रमा का गोचर केतु के ऊपर से होगा लिहाजा बाजार खुलने पर एक घंटा इंतज़ार करने के बाद कोई फैसला लें क्योंकि चन्द्रमा के गोचर के साथ ही बाजार का ट्रेंड बदल सकता है। इस दिन 10.27 से 11.33 तक गुरु की होरा बाजार के लिए शुभ है जबकि 2.53 के बाद बुध की होरा भी बाजार की चाल में सुधार का काम करेगी। इस दिन आई टी सैक्टर के अलावा मेटल, बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!