Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Oct, 2026 12:17 PM

सनातन धर्म में हफ्ते क सारे दिन का अपना खास महत्व होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। यह दिन मा लक्ष्मी की आरधना करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है।
Shukrawar Daan : सनातन धर्म में हफ्ते क सारे दिन का अपना खास महत्व होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। यह दिन मा लक्ष्मी की आरधना करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और जरूरतमंद लोगों को दान देने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। दूध, दही, चीनी, चावल और सफेद वस्त्र जैसी चीजों का दान इस दिन की जाने वाली प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। तो आइए जानते हैं कि शुक्रवार को सफेद वास्तुओं का दान क्यों खास माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।
शुक्रवार को किन सफेद वस्तुओं का दान करना माना जाता है शुभ?
दूध का दान
हिंदू धर्म में दूध को पवित्र और सात्विक आहार माना जाता है। शुक्रवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को दूध दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
दही का दान
दही का संबंध शुभता और मांगलिक कार्यों से जोड़ा जाता है। शुक्रवार को दही का दान करना भी कुछ धार्मिक परंपराओं में अच्छा माना जाता है। सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद परिवार को दही या अन्य खाद्य सामग्री दी जा सकती है।
सफेद चावल का दान
चावल का इस्तेमाल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। शुक्रवार को चावल दान करने की भी परंपरा है। मान्यता के अनुसार, अन्न का दान करने से पुण्य मिलता है। जरूरतमंदों को चावल देना भोजन उपलब्ध कराने का भी एक अच्छा माध्यम है।
चीनी और सफेद मिठाई का दान
शुक्रवार को चीनी या सफेद मिठाई का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसे मधुरता और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार को मिठाई देकर खुशी बांटी जा सकती है।
सफेद वस्त्रों का दान
सफेद कपड़े शांति और सादगी का प्रतीक माने जाते हैं। शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों को साफ-सुथरे सफेद वस्त्र दान करना भी एक अच्छा कार्य माना जाता है। दान करते समय व्यक्ति की जरूरत और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से क्या है संबंध?
धार्मिक मान्यताओं में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस दिन भक्त घर की साफ-सफाई करते हैं, पूजा स्थल को व्यवस्थित रखते हैं और श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, कला, आकर्षण और प्रेम से संबंधित माना जाता है। इसी वजह से शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान और शुक्र ग्रह से जुड़ी पूजा-पद्धतियों का पालन करने की मान्यता प्रचलित है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ