Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2026 11:34 AM

सात समंदर पार इटली में बसे जाने-माने पंजाबी कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने अपनी दरियादिली और सम्मान की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा भारत से लेकर इटली तक हो रही है।
अमृतसर (छीना): सात समंदर पार इटली में बसे जाने-माने पंजाबी कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने अपनी दरियादिली और सम्मान की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा भारत से लेकर इटली तक हो रही है।
सुखदेव सिंह कंग ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष मैडम सोनिया गांधी का इटली के लुसियाना कस्बे में स्थित पैतृक घर खरीदा है। स्थानीय स्तर पर ‘इंडिया हाऊस’ के नाम से जाने जाने वाले इस घर पर भारतीय तिरंगा भी लहराता है।
कंग ने इस ऐतिहासिक इमारत को एक शानदार म्यूजियम में तबदील करने का फैसला किया है ताकि भारत सहित दुनिया भर से आने वाले लोग सोनिया गांधी के प्रारंभिक जीवन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को करीब से देख और समझ सकें।