Tarot Card Rashifal (23rd February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Feb, 2021 07:24 AM

tarot card rashifal

मेष- आज पार्टनरशिप में किया गया व्यापार आपको लाभ दिलवाएगा। नौकरीपेशा लोग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पार्टनरशिप में किया गया व्यापार आपको लाभ दिलवाएगा। नौकरीपेशा लोग बॉस से अच्छा व्यवहार रखें। परिवार में माता का स्पोर्ट आपको लाभ दिलवा सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
उपाय- एक मुट्ठी बाज़रा पक्षियों को डालें।

वृष- अकस्मिक धन लाभ के योग हैं। कही से रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। आज कोई प्रेम प्रपोजल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ तनाव रहेगा। बातचीत से समस्या हल हो जाएगी। परिक्षा में परिणाम अच्छे आने की उम्मीद है।
उपाय- हरी मूंग भिगोकर पक्षियों को डालें।

मिथुन- आज किसी कारणवश आप आक्रामक हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सहायता लें। परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय- बच्चों को अमरुद दें।

कर्क- आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें, धन की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी वस्तु की खरीदारी की प्लानिंग हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है।
उपाय- कच्चे दूध का तिलक करें।

सिंह- आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी रुची गलेमर या कला के क्षेत्र में रहेगी। संतान पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता रहेगी। सरकारी नौकरी वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- विधवा महिला के पांव छूएं।

कन्या- आज का दिन सरकारी मसलों में व्यतित होगा। किसी अधिकारी की सहायता भी मिलेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में थोड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षों से भरा रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

तुला- आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। धन की स्थिति बढ़ेगी, निवेश के लिए भी दिन शुभ है। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट शुरु कर सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज आपको किसी अपने से विश्वासघात मिल सकता है। अपने आंख और कान खुले रखें। आर्थिक निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरुर करें। कहीं से निमंत्रण आ सकता है। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

धनु- आज आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी से पैसा उधार लेने की स्थिति बन रही है। हस्पतालों में  खर्च होने के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा।
उपाय- थोड़ी सी उड़द की दाल किसी जरुरतमंद को दें।

मकर- आज आपके रुके पड़े लगभग सभी काम सिद्ध होंगे। सेहत में सुधार आएगा। धन संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। किसी की सहयता आपको अच्छा लाभ देगी।
उपाय- नहाने के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं।

कुंभ- आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। अपने मन की बात साथी से करें, अच्छी सलाह मिलेगी। खिलाड़ियों को बहुत सारे मनचाहे मौके मिलेंगे।
उपाय- जरुरतमंद व्यक्ति को सब्जी और पूड़ी दें।

मीन- आज काम में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन फिर भी सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी सामारोह में जा सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। उधार दिया पैसा वापिस मिलेगा। पिता से विशेष सहयोग मिलेगा।
उपाय- गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!