Tarot Card Rashifal (29th March 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2021 06:39 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा बितेगा। व्यापार में धन निवेश में वृद्धि होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा बितेगा। व्यापार में धन निवेश में वृद्धि होगी। किसी असहाय की सहायता आपके मन को शांति प्रदान करेगी। पारिवारिक समस्याओं से हट कर कैरियर को आगे बढ़ाएं।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में दूध चढ़ाएं।

वृष: आज आप सरकारी कार्यों में सफलता पाएंगे। बहन-भाइयों से सहयोग मिलेगा। आप जिस प्रकार के रिश्ते की तलाश में हैं, वह प्रस्ताव आज आने वाला है। प्रेम के लिए भी दिन शुभ है।
उपाय: काला नमक गऊ माता को डालें।

मिथुन: नौकरी की कोई बढ़ी ऑफर आपके पास आएगी। गृह कलेश से आपका मन परेशान हो सकता है। पिता की बातों को सहन करें। किसी अपने से व्यापार में सहयोग मिलेगा।
उपाय: पीली सरसों घर के मुख्य द्वार पर बिखेर दें।

कर्क: परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होगा। जॉब के नए अवसर प्राप्त होंगे। धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार में किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: दही से नहाएं।

सिंह: स्वभाव में थोड़ी नर्मी लाएं। सही शब्दों का चुनाव आपको सफलता दिलाएगा। आज किसी सरकारी विभाग में जाना हो सकता है। चाटूकार व्यक्तियों से सावधान रहें।
उपाय: माता को कोई मीठी वस्तु खिलाएं।

कन्या: रिश्तेदारों से कोई लाभ मिलेगा। आपकी दूरदृष्टि सराहना का पात्र बनेगी। धन के बहाव में निरंतरता रहेगी। किसी से वैचारिक मतभेद होने की सभांवना है।
उपाय : किसी बुजुर्ग को जलेबी खिलाएं।

तुला: आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। आपकी मित्रता सबको भाएगी। विदेशी मामलों में कुछ विलंब हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: नाभि में केसर लगाएं।

वृश्चिक: घरेलू कार्यों में दिन उलझा रहेगा। कार्यस्थल में व्यस्तता रहेगी। बॉस को अपने मेहनत का आभास कराते रहें। आय के साधन बढ़ेंगे।
उपाय: जौ जल परवाह करें।

धनु: पैसे के लेन-देन में अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अधिक मात्रा में धन उधार न दें। पेट से संबंधित समस्याओं को अनदेखा न करें। विद्यार्थियों को कुछ बढ़िया अवसर मिलेंगे।

उपाय : धर्म स्थान में हल्दी चढ़ाएं।

मकर: आज संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी होगी। कैरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी प्रतिभा को ओर निखारें, जिससे भविष्य में आगे बढ़ने की ओर असानी रहे। बहन के ससुराल से सहयोग मिलेगा।
उपाय: कौये को पतिसा डालें।

कुंभ: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी राजनीतिक धाक जमेगी। धर्म से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
उपाय: खस-खस का सेवन करें।

मीन: मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सावधान रहें। ट्रांसपोर्ट से संबंधित कार्यों में उन्नति मिलेगी। व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। उपाय: पीली कोड़ियों को जल परवाह करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!