Tarot Card Rashifal (10th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2021 08:17 AM

tarot card rashifal

मेष: समाज में रुतबा बढ़ेगा। शानो शौकत में धन खर्च होगा। मनचाहा साथी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: समाज में रुतबा बढ़ेगा। शानो शौकत में धन खर्च होगा। मनचाहा साथी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। पुराना पेंडिंग कोई काम पूरा होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।
उपाय: मंदिर में शहद चढ़ाएं।

वृष: मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक व व्यक्तिगत साझेदारी लाभ देगी। भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। उन्नति के लिए बातों को मन से लगाना छोड़ें। सम्पर्क बढ़ाने की कोशिश करें।
उपाय: अनार की कलम से द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।

मिथुन: पुराना निवेश किया धन लाभ देने वाला है। अपनी जीभ के स्वाद से वशीभूत होकर स्वास्थ्य का जोखिम न लें। संयम रखें। पहले के मुताबिक पारिवारिक माहौल सुधारेगा। विवाह की बात टल सकती है।
उपाय: हरी बिंदी सुहागिनों को दान करें।

कर्क: भाई-बहनों संग तनाव होगा। परिवार के बड़ों की बात मानें। कार्य समय पर पूरे होंगे। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। रोज़गार की तलाश जारी रहेगी। धन की आई-चलाई रहेगी।
उपाय: घर में गो धन का पोंछा लगाएं।

सिंह: प्रतिष्ठित व्यक्तियों का साथ मिलेगाl आप किसी को अपना राजदार न बनाएं। ये परेशानियों का सबब बन सकता है। आय के लिए दिन अच्छे हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों में राहत मिलेगी।
उपाय: अस्पताल का पानी पिएं।

कन्या: धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में मंदी की चिंता सताएगी। माता से लाभ मिलेगा। स्त्रियों का विशेष प्रभाव रहेगा।
उपाय: छोटे बच्चों को अंगूर दान करें।

तुला: मित्रता में और भी घनिष्टता आएगी। साथी से मन की बातें शेयर करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें। रोज़मर्रा के कामों से थकान महसूस होगी। धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।

वृश्चिक: हॉस्पिटल्स के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। आपकी योग्यता ही आपको उचित नतीजे देगी, किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। रूपए का लेन-देन बढ़ेगा।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु: शत्रुओं का भय सताएगा। परिवार वालों से अच्छा व्यवहार रखें। राजनीति में लाभ मिलेगा। व्यापार में विकास के लिए अपने भाई की सहायता शुभ रहेगी।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

मकर: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। विलासिता में धन खर्च होगा। माता की सेहत को अधिक ध्यान रखें। अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की कला सीखें। जितना समय हो सके परिवार के साथ बिताएं।
उपाय: लाल गाय को रोटी डालें।

कुंभ: व्यापार में मंदी की स्थिति रहेगी। अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनेगी। कोई नयी योजना के सफल होने की सम्भावना है। चतुर लोगों से सावधान रहें।
उपाय: श्रीफल लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

मीन: बॉस से कोई लाभ मिलेगा। बड़े अधिकारियों से मेलजोल होगा। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। विदेश से धन लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन आलस्यपूर्ण रहेगा।
उपाय: खरबूजा किसी वृद्ध व्यक्ति को दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!