Tarot Card Rashifal (6th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jan, 2023 06:46 AM

tarot card rashifal

मेष: ऑफिस में अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: ऑफिस में अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। धन की परेशानी दूर होगी।

वृष: आज दिन शानदार रहेगा। लोगों की मदद मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दांपत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात सीखने को मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लवमेट्स को उपहार मिलने से प्रसन्नता होगी। नवविवाहित लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगी। बेहतर होगा अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें।

सिंह: जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। साथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला पक्ष में आयेगा।

तुला: आज अपने काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। शैक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक: आज दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे।

धनु: आज किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगी।

मकर: आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

कुंभ: आज कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। वंश वृद्धि का शुभ समाचार मिलेगा।

मीन: आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए।

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!