Tarot Card Rashifal (8th april 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Apr, 2022 09:07 AM

tarot card rashifal

आज रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े

शास्त्रों की बात, जानें धर्म का साथ

मेष : आज रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। 

वृष: आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।

मिथुन: आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

कर्क: लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। मेहनत रंग लायेगी।

सिंह: आज दोस्त किसी काम हेतु मदद के लिए कहेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। 

कन्या: आज पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा होगा।

तुला: आज ऑफिस में आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।  कुछ लोग काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।

वृश्चिक: बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन करनी चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास आयेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु: आज ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए। 

मकर: बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर प्लान बनायेंगे। सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ: आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर के लिए मददगार रहेंगे। परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। अपने हर काम में सफलता मिलेगी। कुछ नए दोस्त बनेंगे। कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिलेंगे। 

मीन: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी।  सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी।  किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। 

नीलम
8847472411

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!