Tarot Card Rashifal (7th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Sep, 2022 07:29 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद फलदायक रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद फलदायक रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। कमर दर्द में राहत मिलेगी। बाहर के खाने से परहेज रखें।

वृषभ- आज सितारे आपके फेवर में रहेंगे, हर काम में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के आय के स्रोत बढ़ेंगे। शेयर निवेश में लाभ मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आसानी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। कारोबार करने वालों को पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। अधिक खर्च न करें। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलने के चांस हैं। विदेशी यात्रा करने के योग बन रहे हैं। साथी से तोहफा मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो कार्य करने में अड़चनें आएंगी।

कर्क- आज का दिन खट्टे-मीठे अनुभव देगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चिंता सता सकती है लेकिन वे भी आपके हुनर को सलाम करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बनने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में  रुचि दिखाएंगे।

सिंह- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। किसी से अनबन चली आ रही है तो पैचअप होने की संभावना है। नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे काम की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय सही है।

कन्या- करियर की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सुनहरा अवसर लिए हुए है। किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आएंगे। व्यवसाय में थोड़ी समस्या आ सकती है, सावधानी बरतें। सेहत को लेकर लापरवाही करेंगे तो नुकसान होगा।

तुला- बढ़ते खर्चों के कारण तनाव होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जो पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं, वे सोच-समझकर भरोसा करें। सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग सारे काम पूर्ण करवाएगा। अपनी रुचि के कार्य करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आपको सरकारी कामों में असुविधा हो रही है तो वह आज ठीक हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल-बैठकर किसी कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। कैल्शियम में कमी से पैरों में दर्द हो सकता है।

धनु- आज का दिन कुछ उलझने खड़ी करेगा। कामकाज का अधिक बोझ रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर पर रिश्तेदार आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर- पारिवारिक व प्रोफेशनल जीवन में तालमेल बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों से आपकी नाराजगी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में दिल लगेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की सोच रहे हैं तो समय सही है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी भी वाद- विवाद से बचें। अपने हाथों की केयर करें।  

कुंभ- आज का दिन धन संबंधित मामले में कुछ परेशानी लेकर आएगा। पारिवारिक बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला ले रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। फैमिली लाइफ में खट्टी-मीठी नोक-झोंक होगी।  मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज रखें।

मीन- विवाद में पड़ने से बचें। राजनीति से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर बाजार में धन का निवेश किसी व्यक्ति के कहने में आकर न करें, नुकसान हो सकता है। परिजनों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन होगा। बेवजह चिंता में रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है।

PunjabKesari kundli

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!