Tarot Card Rashifal (8th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 01:43 PM

tarot card rashifal

मेष: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। परोपकार के कार्यों में दिन व्यतीत हो सकता है।सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी, जिस पर धन खर्च होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। परोपकार के कार्यों में दिन व्यतीत हो सकता है।सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी, जिस पर धन खर्च होगा।

वृषभ: आज का दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक कोई हर्षवर्धक शुभ समाचार मिल सकता है। योग्यजन अपनी मेहनत से इच्छित परिणाम प्राप्त करेंगे। पेशेवर लोग मजबूत स्थिति में बने रहेंगे।

मिथुन: आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। काम-काज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आपका संवाद प्रभावी रहेगा। व्यर्थ के खर्चों से बचें। पिता के आशीर्वाद से संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है।

कर्क: आकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

सिंह: आज उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर-व्यापार में सफलता पाएंगे। लाभ में वृद्धि होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। विविध मामलों में इच्छित लाभ बढ़ेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

कन्या: कार्यक्षेत्र में विचारों को महत्व मिलेगा और वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। आज तगड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेनदेन में सजगता दिखाएं।

तुला: आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आय अच्छी रहेगी। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें।

वृश्चिक: आज प्रगति का तेज गति वाला योग सक्रिय है। करियर-व्यापार में सक्रियता आएगी। पेशेवर प्रयास व्यवस्थित बने रहेंगे। विभिन्न मामलों में दबाव अनुभव कर सकते हैं। लेनदेन में अत्यधिक सजगता दिखाएं।

धनु: आज साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रस्ताव मिलेंगे और कार्यस्थल पर समय देंगे। आपकी पेशेवर मामलों में जीत का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। आप व्यवसाय में प्रभावशाली स्थिति बनाए रखेंगे।

मकर: आज अपने काम में शांत रहकर आगे बढ़ें। कार्य विस्तार की योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है।

कुंभ: आज कार्यगति तेज बनी रहेगी। सक्रियता से कामकाजी यात्राएं बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम से कार्यों को संवारेंगे। किसी नई योजना पर काम की शुरुआत हो सकती है।  दोस्तों का साथ मिलेगा और किसी नई योजना पर काम की शुरुआत हो सकती है।

मीन: आज का दिन आपके प्रोफेशनल जीवन के लिए अत्यंत शुभ है। नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। ऑफिस में बाहरी हस्तक्षेप से विवाद संभव है, इसलिए शांत रहें। करियर में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!