Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2023 06:53 AM
मेष- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी कोई जरूरी बात आपसे शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी कोई जरूरी बात आपसे शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होने की संभावना है।
वृषभ- आज बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी काम के समय पर पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। पाचन से जुड़ी हुई समस्या को नजरअंदाज न करें।
मिथुन- युवाओं को अपने किसी काम में परेशानियां और रुकावट आने के कारण उदासी बनी रहेगी। बिजनेस में आ रही किसी तरह की समस्या को अधिकारियों के साथ मिलकर हल करने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से प्रसन्नता बनी रहेगी। शारीरिक कमजोरी से थकान हो सकती है।
कर्क- आज का दिन आपके लिए बड़े निवेश को करने वाला रहने वाला है। छात्रों को आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के छात्र मौज-मस्ती को छोड़कर काम में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपको काम करने का मौका मिलेगा। आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है। भाई के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने पर चर्चा कर सकते हैं। शुगर के कारण कमजोरी हो सकती है।
कन्या- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान खरीद सकते हैं। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।
तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कोई कानूनी काम अटका हुआ था तो भाग दौड़ करने से पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। काम में चल रही किसी परेशानी को लेकर पिता से बात कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले को हल करने में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।
धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को करियर के लिए अच्छा विकल्प मिलेगा। प्यार के मामले में लकी रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। बाहर के भोजन से परहेज रखें।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार से संबंधित नई शुरुआत हो सकती है। अजनबियों पर भरोसा करने से बचना होगा। संतान के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
कुम्भ- आज ऑफिस में प्रमोशन से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें नहीं तो पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छात्र किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी की कही हुई किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जॉब में किसी तरह का बदलाव करने से बचना होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर उनके गुरुजनों से बात करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।