12 साल बाद वृष राशि में होने जा रही है गुरु और शुक्र की युति, इन 9 राशियों को होगा भाग्योदय

Edited By Updated: 13 May, 2024 01:26 PM

ज्योतिष में तमाम तरह की सुख-सुविधाएं, धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र अपनी राशि से गोचर करने जा रहे हैं। 19 मई को शुक्र का गोचर वृष राशि में होगा। शुक्र 12 जून तक रहेंगे। यहां

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus transit 2024: ज्योतिष में तमाम तरह की सुख-सुविधाएं, धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र अपनी राशि से गोचर करने जा रहे हैं। 19 मई को शुक्र का गोचर वृष राशि में होगा। शुक्र 12 जून तक रहेंगे। यहां पर पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु के साथ शुक्र की युति बनेगी 12 साल बाद। तो चलिए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।  

वृष राशि: शुक्र का वृष राशि में गोचर वृष राशि के जातकों के लिए बेहद ही बढ़िया है। इसका कारण यह है कि यहां पर पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। गुरु आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। लग्न और चन्द्रमा भाव के स्वामी दोनों साथ में आ गए हैं। दोनों की दृष्टि सप्तम भाव के ऊपर। पार्टनर की हेल्थ और धन के लिहाज से ये बहुत ही बढ़िया है। कारोबार के लिहाज से ये भी बहुत बढ़िया है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए ये गोचर बहुत ही शुभ है। शुक्र एक इकलौते ग्रह हैं जिनका गोचर बारहवें भाव में शुभ होता है। बारहवें भाव में भी शुक्र आपको बढ़िया फल प्रदान करेंगे। मिथुन राशि के लिए शुक्र की तुला राशि पंचम स्थान में आती है। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुक्र की सीधी दृष्टि छठे भाव पर रहेगी। कोर्ट केस में आपको राहत मिल सकती है। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज का भार है तो आपको वहां से भी मुक्ति मिलने की सम्भावना है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। यहां पहले से ही गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य और आय स्थान के स्वामी दोनों एक-साथ ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। इसका मतलब निश्चित तौर पर आय और धन भाव में वृद्धि होने की सम्भावना है। धन मिलने के साथ-साथ संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए ये गोचर बहुत ही बढ़िया है। यह गोचर आपकी कुंडली में नौवें भाव में होगा। यहां पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। ये सीधी दृष्टि से तीसरे भाव को देखेंगे। इस अवधि के दौरान कोई भी फैसला करेंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। इस वजह से आपको धन भाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस अवधि के दौरान जो भी फैसला लेंगे वो बहुत ही पराक्रम के साथ लेंगे। गुरु की दृष्टि राशि के ऊपर भी है। इसका मतलब आपका मन काफी पॉजिटिव रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि के लिए ये गोचर अष्टम भाव में होगा। अष्टम का गोचर अच्छा होता है। शुक्र अष्टम भाव में बैठकर सीधा धन भाव को देखेंगे। धन की वृद्धि होने की सम्भावना है। दूसरा भाव कुटुम्ब का भाव होता है। धन में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी।

मकर राशि: मकर राशि के लिए भी ये गोचर काफी शुभ होगा। यहां पहले से ही गुरु का गोचर हो रहा है। दो पॉजिटिव ग्रह आपके संतान वाले भाव में आ जाएंगे। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपकी कोई प्रमोशन पेंडिंग है तो आपको वहां भी प्रमोशन मिल सकती है।

कुम्भ राशि: यहां पर पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। ऊपर से शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। दोनों ग्रह सीधी दृष्टि से दशम भाव को देखेंगे। ये कर्म और कारोबार का भाव है। कुम्भ राशि के लिए गुरु आय भाव के स्वामी हैं। गुरु केंद्र में जब शुक्र के साथ आ जाते हैं तो विपुल धन योग बन जाता है। निश्चित तौर पर यह आपके लिए धन में वृद्धि करवाएगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!