Tarot Card Rashifal (14th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Oct, 2023 06:45 AM

tarot card rashifal

मेष- आज मेष राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सेविंग करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे, कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मेष राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सेविंग करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे, कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें। काम का चुनाव करते समय अपनी रुचि का ध्यान रखें। रिश्तों से असंतुष्ट रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। साथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बना सकते हैं। भाई की सेहत को लेकर मन बेचैन रहेगा। कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

कर्क- व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से कोई अच्छी डील मिल सकती है। किसी बचत में धन लगाने की योजना बनाएंगे। कुछ विरोधी आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं। इमोशनल होने से बचें। खान-पान का खास ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। विवाह संबंधी फैसले की वजह से परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

कन्या- सरकारी काम में आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कही हुई हर बात का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। बॉस के साथ किसी बिजनेस मीटिंग पर जा सकते हैं। फैमिली में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

तुला- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ा लाभ मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। सेहत में सुधार करने के लिए खानपान के मामले में सतर्क रहें।

वृश्चिक- आज किसी तीसरे की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। छात्रों को करियर के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

धनु- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। घर के कामों में परिवार की सहायता मिलेगी, खुशी का माहौल बना रहेगा। जुकाम या खांसी की समस्या रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। माता अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। कोई नई स्किल सीखने पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करके समय व्यतीत करेंगे।

कुम्भ- आज आपको किसी करीबी की मदद से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। छात्र पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की मदद लेंगे। शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में किसी अनचाहे मेहमान की एंट्री हो सकती है। छात्र किसी खास मामले में एकांत में बैठकर सोच-विचार करेंगे। गैस की तकलीफ बनी रहेगी।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!