Tarot Card Rashifal (30th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 30 Apr, 2024 06:36 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष  राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर सतर्क रहें। घर को सही रखने के लिए कुछ नया प्लान बनाएं। युवा वर्ग अपने मेहनत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष  राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर सतर्क रहें। घर को सही रखने के लिए कुछ नया प्लान बनाएं। युवा वर्ग अपने मेहनत के बल पर कोई नया मुकाम हासिल करेंगे। धन से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें।

वृष - आज कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने  की सम्भावना है। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं उन्हें जॉब मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में फायदा देखने को मिलेगा।  परिवार के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मिथुन- आज मिथुन राशि वालों आज आपको किसी खास की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। ज्यादा काम की वजह से शरीर में थकान बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने जरुरी काम को नजरअंदाज न करें।  लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी।

कर्क- आज कर्क राशि के जातक अपने हर कार्य को बेहद ही ध्यान से करें। प्रेम के लिहाज से आज कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोस्तों के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सरकारी काम करने वालों को फायदा मिलने की सम्भावना है।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज काफी परेशान रह सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। व्यापार में आय वृद्धि होने के चांस हैं। घरेलू विवाद से पीछा छुड़ाने की कोशिश करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

कन्या- आज दिन की शुरुआत बहुत ही शानदार रहेगी। आपके हर कार्य बहुत ही बेहतर तरीके से संपन्न होंगे। व्यापार में आपको बहुत से मौके मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा।

तुला- तुला राशि की जातक अपने दस्तावेजों को बेहद ही संभाल कर रखें। जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। अटके हुए कार्य किसी खास की मदद से पुरे हो जाएंगे। धन की आवक बढ़ने की सम्भावना बन रही है। खराब सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक- आज घूमने-फिरने का मन करेगा। कोर्ट से जुड़ा फैसला हल होता हुआ दिखाई देगा। कारोबार में काम का बोझ बढ़ सकता है। अनचाहे विरोधियों से मुक्ति मिलेगी।  पैरों में दर्द रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बनेगा।

धनु- आज धनु राशि के जातक अपने किसी खास काम को नजरअंदाज न करें। घर के सदस्यों के साथ बैठकर विचार-विमर्श करेंगे । कर्ज को उतारने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं।

मकर- मकर राशि वालों आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। बिज़नेस में परेशानियों का बोझ बढ़ सकता है। बदलते मौसम की वजह से गला खराब होने की सम्भावना है। योग, मैडिटेशन का सहारा लेंगे। बेवजह का दिखावा करने से बचें।

कुंभ- आज अपने काम को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर बढ़िया समय बिताएंगे। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना बन रही है। दिन काफी ऊर्जावान रह सकता है।

मीन- आज कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। व्यापार के काम की वजह से यात्रा के योग बनते हैं। शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या हो सकती है। इनकम सोर्स भी बने रहेंगे। खान-पान लेकर बहुत ही सावधानी बरतें। 
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!