Tarot Card Rashifal (19th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Feb, 2024 07:33 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। भाई के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। फैमिली के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। साथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज दिन की शुरुआत में ही आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। दांतों में दर्द रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। वर्किंग महिलाओं को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत बेहतर रहेगी।  

कन्या- कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति और संतुष्टि देगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें।  

तुला- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे। नए लोगों से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत में सुधार होता हुआ दिखेगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के किसी काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। कानूनी मामले में सफलता मिलेगाी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए उदासी से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

मकर- बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। इस राशि के युवा सोशल मीडिया से जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। एसिडिटी के कारण तकलीफ होगी।  

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। लव पार्टनर तन-मन को शांत करने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!