Tarot Card Rashifal (5th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Apr, 2024 07:04 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

वृष - आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य करने के लिए माता-पिता से बातचीत करेंगे। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। मीडिया के जरिए आपको कोई व्यावसायिक सूचना मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सिर में भारीपन रहेगा।    

कन्या- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं के निपटारे के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करेंगे।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।    

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले में जीत हासिल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। अचानक कुछ खर्चे आपके बैंक बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी। सहेत को ठीक रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के सिंगल लोगों को  विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों कोई बड़ी डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!