Tarot Card Rashifal (10th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 10 May, 2026 01:48 AM

tarot card rashifal

मेष- कोई बड़ा कार्य शुरू करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान

मेष- कोई बड़ा कार्य शुरू करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। गले का दर्द तकलीफ देगा।  

वृष- आज बहुत दिनों बाद कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम सीखने को मिलेगा। कारोबार में किसी भी तरह का लोन लेने से बचें नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों का रुझान संगीत की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- कुछ बड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी की मीठी-मीठी बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। शेयर मार्किट वाले लोग सोच-समझ कर निवेश करें। मेडिटेशन के लिए समय निकालेंगे। 

कर्क- आज नौकरीपेशा लोग अपने काम से परेशान रह सकते हैं। जिन लोगों ने शेयर मार्केट में पैसा लगाया था, वहां से फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर अपने मन की बात को शेयर करेंगे। सेहत को सही रखने के लिए योग का सहारा लेंगे।

सिंह- जो लोग विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर ऑफिस की अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। 

कन्या- समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय और भी बेहतर होगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाएंगे, वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। छिपी हुई कुछ बातें सामने आएंगी। सेहत के लिहाज से दिन थकान भरा रहेगा। 

तुला- ऑफिस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में हर काम अपनी निगरानी में करवाएं अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। जॉब में नई उपलब्धियां मिलेंगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ की प्राप्ति होगी। व्यर्थ खर्च न करें।  

वृश्चिक- आज कारोबार की कोई सीक्रेट बात किसी के साथ शेयर न करें नहीं तो काम खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र की परेशानी को हल करने का प्रयास करेंगे। युवाओं का अंहकार उन पर भारी पड़ेगा। परिवार वालों के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं।

धनु- कार्यक्षेत्र में रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आएगा। नए लोगों से मुलाकात बिजनेस के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। राजनीतिक मामले में पड़ने से बचें। नसों में खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है। 

मकर- आज कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक हालातों में सुधार होगा। कारोबार में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी। मौसमी बीमारी होने के संकेत मिलेंगे। 

कुंभ- दोस्तों के साथ किसी खास मामले में बात कर सकते हैं। कला या किसी रचनात्मक कार्यो में रूची बढ़ेगी। कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर आत्म-विश्वास बनेगा। दोस्तों के साथ बातें शेयर करके अच्छा महसूस होगा।     

मीन- आज बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गईं योजनाएं बहुत अच्छी साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों से जुड़े काम को बहुत ही ध्यान से करें। छात्र पढ़ाई के साथ मौज-मस्ती के लिए भी समय निकालें। पुराना रुका हुआ पैसा भी वापिस मिल जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!