Tarot Card Rashifal (17th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 01:55 AM

tarot card rashifal

मेष-  घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल बनी रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। कोई खास

मेष-  घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल बनी रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। कोई खास फैसला लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत महसूस होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें।

मिथुन- आज कन्या राशि वाले लोग अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्र किसी प्रोजेक्ट को पूरी रूचि से पूरा करेंगे। दांत और आंख से संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क- आज का दिन नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार के काम में करीबियों का भरपूर साथ मिलेगा। संतान को किया हुआ वादा पूरा करेंगे। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। युवाओं को भविष्य की चिंता सताएगी।

सिंह- कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान से किए हुए किसी वादे को पूरा करना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। खानपान का ख्याल रखें।

कन्या- आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। परिवार के किसी मेंबर से अनबन होने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में जो भी काम मिलेगा, उसे अच्छी तरह तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान किया जाएगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। युवा अपने करियर को लेकर बिजी रहेंगे। जमीन-जायदाद खरीदने के चक्कर में बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु- आज थोड़ी मेहनत और लगन से अधूरा काम पूरा हो जाएगा। बिजनेस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। घर खरीदने का सपना पूरा होगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहें।

मकर-  आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी अनावश्यक इच्छाओं पर कंट्रोल करें। समाज में आपके काम की तारीफ होगी, लोगों पर आपका इंप्रेशन अच्छा बना रहेगा। घर में डेकोरेशन करवाने के लिए अपने परिवार के साथ सलाह कर सकते हैं।

कुंभ-  आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतर और सुनहरा रहने वाला है। कुछ नई गतिविधियों की शुरुआत होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

मीन-  आज अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना मुश्किल में डाल सकता है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक चलती रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!