Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jun, 2026 07:37 AM

मेष- आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। किसी को दिया हुआ पैसा
मेष- आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। किसी को दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। एसिडिटी परेशान करेगी।
वृष- आज कार्यक्षेत्र अधिकारियों की तरफ से शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार में काम का बोझ अधिक होगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा नहीं तो इसका असर नतीजों पर पड़ेगा। सेहत के नजरिए से दिन थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा।
मिथुन- नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है लेकिन चादर देखकर पैर पसारें। किसी खास रिश्तेदार से धोखा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मन की बात को शेयर करेंगे।
कर्क- लंबे समय से चल रहा रिलेशन पार्टनर की वजह से टूट सकता है। मैरिड कपल्स साथी को गुड न्युज देंगे, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। सिंगल क्रश को छुप-छुप के निहारेंगे।
सिंह- आज अपने रोमांटिक जीवन को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ कुछ हसीन लम्हों को एंजॉय करेंगे। सिंगल अपनी दोस्ती को प्यार में बदलने की कोशिश करेंगे।
कन्या- आज कार्यक्षेत्र के हर काम को गहराई से करने का प्रयास करेंगे। कारोबार करने वाले लोगों को काम में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। युवा लक्ष्य प्राप्ति को पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत में बदलाव संभव है, डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।
तुला- आज पार्टनर के साथ दिल की बातें करके लव लाइफ को और भी सुगंधित बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर रूठ सकते हैं। सिंगल खुद को भूलकर घर के कामों में मदद करेंगे।
वृश्चिक- प्रॉपर्टी संबंधी मामला सुलझाने के लिए समय अच्छा है। अगर किसी को पैसा उधार दिया था, तो वहां से वापस मिलने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आ सकती है। नींद से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
धनु- सरकारी काम कर रहे लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे। निवेश करने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। आज कहीं बाहर जाने का मन होगा लेकिन घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के चलते नहीं जा पाएंगे। कुंवारों के शादी के योग बन रहे हैं।
मकर- यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज दिल खोलकर कर सकते हैं। अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। बिजनेस की समस्याएं सुलझाने में बहुत मेहनत करनी होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। शरीर को पूरा आराम देने की कोशिश करें।
कुंभ- आज चारों जगह से सिर्फ प्रशंसा सुनने को मिलेगी। व्यापार में पेमेंट को लेकर कोई गड़बड़ी हो सकती है, ध्यान से काम करें। युवा आज उत्साह के साथ हर काम को करेंगे। आर्थिक पक्ष को सुधारने की मेहनत भी सफल होती हुई दिखाई देगी।
मीन- आज बिजनेस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। युवा सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेंगे। कला या किसी रचनात्मक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।