Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2026 01:06 AM

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी दोस्त की मदद से कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे। परिवार के साथ किसी
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी दोस्त की मदद से कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी जरूरतमंद या गरीब की सहायता करके मन को बहुत शांति मिलेगी। आपकी तरक्की से घर वालों को आप पर गर्व होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा लाभ होता हुआ नजर आएगा। किसी काम को शुरू करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लें। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि के युवा किसी भी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उनका यह सपना पूरा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।
धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। ससुराल का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। इस राशि के युवा अपने किसी काम को पूरा करने के लिए माता की सहायता लेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के बैंक में काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन- इस राशि के युवा जीवन में चल रही परेशानी को हल करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।