Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2026 10:00 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर शुरू किए गए कार्य में
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र कंप्यूटर का नया कोर्स शुरू कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।
वृष- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बना सकते हैं। सिर में भारीपन रहेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे।
कन्या- कन्या राशि के व्यापार कर रहे लोगों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा।
वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के व्यापार कर रहे लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। किसी दोस्त के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
धनु- कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर बातचीत करेंगे। राजनीति से जुड़ लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई जानकारी हासिल होगी।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपहार दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद से छुटकारा मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।