Tarot Card Rashifal (2nd July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 10:16 AM

tarot card rashifal

मेष- आज ऑफिस में मनचाहे मुकाम को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी भी डील को पक्की करते समय

मेष- आज ऑफिस में मनचाहे मुकाम को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी भी डील को पक्की करते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। किसी नए बने रिश्ते की डोर को मजबूत करने में लगे रहेंगे। युवाओं के अंदर कुछ नया करने की ललक रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। 

मिथुन- आज नए संपर्कों से आशा से अधिक लाभ होगा। व्यावसायिक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ेंगे। मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी के लिए पदोन्नति के संकेत हैं।

कर्क-  आज का दिन नौकरीपेशा वालों के लिए बहुत आनंदमय रहने वाला है। युवा वर्ग अपने काम से काम रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

सिंह-  आज मन प्रसन्न रहेगा। हर काम के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी उलझनों से बाहर आएंगे। आमदनी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मजेदार समय बीतेगा।

कन्या-  आज नए वित्तीय मार्ग खुलेंगे। भावनात्मक प्रकोप से बचने का प्रयास करें। व्यावसायिक संदर्भ में आपको दूरी वाले स्थानों पर जाना पड़ सकता है। मनचाहा मुकाम हासिल करने के लिए छात्रों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। 

तुला-  आज अपनी समस्याओं को किनारे करके बड़े अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। गुस्से से दूर रहें, स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। छात्र लगातार कोशिश करेंगे तो मनचाहे करियर को पाने में सफल होंगे। समय का प्रबंधन सही मार्ग पर ले जाएगा।

वृश्चिक-  आज रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से मन खुश रहेगा। अगर बैंक के किसी काम में फंसे हुए थे तो उसमे भी राहत मिल सकती है। युवा अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। ठग लोगों से सावधान रहें नहीं तो धोखा मिलेगा।

धनु-  आज थोड़ा संयम बनाए रखने की जरुरत है। कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने का मूड बनेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे।

मकर-  आज व्यक्तित्व में सरलता लेकर रखें तभी कोई काम पूरा कर पाएंगे। व्यापार के कामों में बिल्कुल भी ढील न छोड़ें। घर के खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें। युवा सूझ-बूझ के साथ अपने कामों को पूरा करेंगे। पड़ोसियों के साथ बेवजह की बहस में न पड़ें।   

कुंभ- आज चल और अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल के लिए साथी तलाशने हेतु अनुकूल समय है। मां का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।

मीन- आज आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करेंगे। नौकरी की बात करें तो ऑफिस में तारीफ सुनने को मिलेगी। कानूनी मामले को सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर है। छात्र पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। एकांत में समय बिताने का मन करेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!