Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Jul, 2026 10:10 AM

मेष- आज सुख-साधनों की पूर्ति करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा बोरिंग रहेगा। किसी भी जरुरी सूचना पर ध्यान से अमल करें।
मेष- आज सुख-साधनों की पूर्ति करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा बोरिंग रहेगा। किसी भी जरुरी सूचना पर ध्यान से अमल करें। घर-परिवार में कुछ तनाव वाला वातावरण बना रहेगा। युवा दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।
वृष- आज जो काम सोचा हुआ था, वो समय से पूरा हो जाएगा। व्यापार में लेन-देन करते समय एक बार दोबारा चेक करें। युवाओं का दिन मौज-मस्ती से भरा बीतेगा। संतान की सफलता को देखकर घर में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।
मिथुन- आज राजनीति से जुड़े लोगों को नई और बढ़िया जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी की बात को ध्यान से सुनें। युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क- आज ऑफिस में मन लगाकर काम करें, तभी सफल होंगे। व्यापार की विपरीत स्थिति का डट कर सामना करेंगे। युवा अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें नहीं तो खुद को परेशानी में डाल लेंगे। आपकी कोई बात परिवार को बुरी लग सकती है, ध्यान रखें।
सिंह- आज आपके द्वारा की गई मेहनत जीवन को नई दिशा प्रदान करेगी। युवा घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। फाइनेंस संबंधी काम थोड़ा संभल कर करें। परिवार के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें।
कन्या- आज का दिन व्यस्त रहेंगे और खुद से खुश व संतुष्ट भी रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी मनचाही सुख-सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। घर के किसी बड़े को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।
तुला- आज तुला राशि वाले अपने व्यापार को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। किसी भी काम को अनदेखा न करें। सेहत की बात करें तो हाथ-पैर में दर्द रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। इसका लाभ उठाकर कार्यक्षेत्र में हर काम को करने में आगे रहेंगे। व्यापार में अपने खास लोगों के अलावा किसी और पर विश्वास न करें। परिवार में चल रही परेशानियों को दूर करने में कामयाब रहेंगे।
धनु- आज जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। अपनी तुलना दूसरों से न करें, खुद को बैस्ट समझें। कोई भी निर्णय समझदारी से लें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अपने वादे पर कायम रहें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
मकर- आज सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। युवा वर्ग किसी अजनबी पर भरोसा न करे। संतान के साथ किसी बात लेकर बहस हो सकती है।
कुंभ- आज का दिन बिल्कुल वैसे ही रहेगा जैसा आपने सोचा था। वह सभी चीजें हासिल कर पाओगे, जिसकी आपको तलाश थी। विवेक से निर्णय लें। दूसरों के कहने पर अपना धन कहीं निवेश न करें। रिश्तेदारों में आपकी प्रशंसा होगी।
मीन- आज मेहनत के साथ काम को पूरा कर लेंगे लेकिन बारीकी वाले कार्य को ध्यान से करें। दोस्तों के साथ अपने दिल की बात को शेयर करेंगे। युवा नए काम को लेकर बिल्कुल भी शीघ्रता न बरतें। परिवार के किसी सदस्य की वजह से खुशी का माहौल बना रहेगा।