Tarot Card Rashifal (19th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 01:49 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के

मेष-  आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

वृष- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा कार्य सफल हो जाने से प्रसन्नता मिलेगी। युवा वर्ग अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और बेवजह के खर्चे न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के मामले में सतर्कता बनाए रखें।

मिथुन- सरकारी सेक्टर में काम करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। छात्र अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कर्क- आज इस राशि के जातक परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जाएंगे। सरकारी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वाले जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। अनुभवी व्यक्ति से मेल-मिलाप होने से अच्छा लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है।  

कन्या- आज प्राइवेट जॉब वाले लोग अपनी जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच-समझ कर लें। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

तुला- आज तुला राशि वालों के सारे काम बनते चले जाएंगे। परिवार में आपके विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

वृश्चिक-  आज कोई नया काम शुरू करने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी दोस्त से बहस होने की संभावना है।

मकर- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। भविष्य में किया निवेश लाभ देगा। किसी दोस्त से मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। बिजनेस में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बॉस से शाबाशी मिलेगी।

कुंभ- आज कुंभ राशि वाले घर में चल रहे कलह-क्लेश से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। सेहत में सुधार होगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में बहुत ही सतर्कता बरतनी होगी। परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!