Tarot Card Rashifal (6th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 06 Oct, 2021 09:43 AM

tarot card rashifal 6th october 2021

मेष: आज आपको आभूषण और कपड़े खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज आपको आभूषण और कपड़े खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य से संतुष्ट न हों और आपके प्रतिद्वंद्वी इसका फायदा उठा लें।
शुभ रंग: आसमानी।

वृष: किसी भी योजना के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। दिन की शुरुआत में स्‍वास्‍थ्‍य का खास ख्याल रखना पड़ेगा। वहीं आपके परिवार की बात करें तो उनके लिए दिन औसत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्तों में कुछ तकरार हो सकती है। आस-पास के लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें।
शुभ रंग : बैगनी।

मिथुन: आपकी प्रफेशनल लाइफ या पार्टनरशिप बिजनस के लिए यह अवधि वास्तव में सकारात्मक साबित होगी। आपकी नई योजनाओं के लिए इस अवधि में आपको फाइनेंस भी मिल सकता है। 
शुभ रंग: नीला।

कर्क : कुछ भी नया शुरू करने से पहले उसकी योजना अच्‍छे से तैयार कर लें और उसके बाद उस पर काम करें। 
प्रेम प्रसंग शिखर पर रहेंगे। उद्योग में सामान्य और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग: लाल।

सिंह: स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा, साथ ही भाई-बहनों से रिश्‍ते भी अच्‍छे होंगे। कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखने से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा।

कन्या: वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। क्रोध को नियंत्रित करें अन्यथा रिश्ते तो खराब होंगे ही, धन नुकसान भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कड़ी मेहनत करने पर भी आपको फल न मिले परंतु आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ रंग: गेहुआं।

तुला: पिता से लाभ मिल सकता है। मजबूत मानसिकता से कार्य करने में सफलता मिलेगी।आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। बेहतर भविष्य के लिए आप लॉन्‍ग टर्म में म्यूचुअल फंड, बैंक और महंगी धातुओं में निवेश कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल।

वृश्चिक: पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। आपके घर नया वाहन भी आ सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी खाने की आदतों पर ध्यान दोना होगा। वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। खर्चों के लिए कोई ऋण न लें।
शुभ रंग: नारंगी।

धनु: आपको नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता है। रिलेशनशिप में आप धीमी गति से बढ़ेंगे, इसके बावजूद अस्थिरता महसूस हो सकती है। शादी के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। व्‍यवसाय में कोई सरकारी हस्‍तक्षेप भी हो सकता है। 
शुभ रंग: मेहंदी।

मकर: कोई वित्तीय लेनदेन न करें। आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी दूर होगी। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा साबित हो सकता है।
शुभ रंग: भुरा।

कुंभ: परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने में सक्षम होंगे। मजबूत इच्छाशक्ति और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको पिता से लाभ मिल सकता है, लेकिन संपत्ति से संबंधित मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। 
शुभ रंग: जामुनी।

मीन: रिश्‍तों में दूरियां बढ़ने की वजह से आप पुराने रिश्‍तों को छोड़कर नए के बारे में विचार कर सकते हैं। बच्चों पर खर्च करना पड़ सकता है और नियमित कार्यों में विलंब हो सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद।

नीमल 
8847472411

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!