Tarot Card Rashifal (18th April 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 18 Apr, 2021 09:08 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष: दिन की शुरुआत धार्मिक आयोजनों से होगी। समाज में आपकी छवि और अच्छी होगी। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। धन के मार्ग में कुछ दिक्कत हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: दिन की शुरुआत धार्मिक आयोजनों से होगी। समाज में आपकी छवि और अच्छी होगी। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। धन के मार्ग में कुछ दिक्कत हो सकती है। 
उपाय: गणेश जी को केले चढ़ाएं।

वृष: नौकरीपेशा लोगों को काम में आलस हो सकता है। अपने अंदर काम के प्रति उत्साह बनाए रखें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य प्रति सावधान रहें। 
उपाय: भगवान शंकर को बेर अर्पित करें।

मिथुन: कोई रूठा हुआ साथी आज मान जाएगा। संबंधों में निकटता बढ़ेगी। धन की आवक ठीक रहेगी। गले सम्बन्धी कोई तकलीफ़ बढ़ सकती है। वाफदार नौकरानी को अच्छे से ट्रीट करें। उ
उपाय: कन्या पूजन लाभ देगा।

कर्क: बुद्धिमान और ज्ञानवान व्यक्तियों का साथ करें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अनजान जगहों पर जाना अवॉइड करें। पुस्तकों के व्यापार से लाभ मिलेगा। स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। 
उपाय: अपने इष्ट के आगे कपूर की ज्योति जलाएं।

सिंह: विदेशी धन कमाने के अच्छे योग हैं। परन्तु विदेश यात्रा के मामले में देरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं जिससे उनके व्यापार में वृद्धि हो। वाणी का प्रभाव लोगों को आकर्षित करेगा। 
उपाय: कन्याओं को बादाम भेंट करें।

कन्या: पिता के साथ से व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी से धन आने के योग हैं। फलों के व्यापार से लाभ मिलेगा। माता और बहन के स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है। किसी मेहमान के आने के भी योग हैं। 
उपाय: दुर्गा स्तुति का पाठ करें।

तुला: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। धन के स्रोत बढ़ाने का प्रयत्न करें। घरवालों के आपसी सहयोग से आप आर्थिक तंगी उभर सकते हैं। नया तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके जीवन में सफलता मिलेगी। 
उपाय: ढाक के पत्ते जल प्रवाह करें।

वृश्चिक: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तरक्की होने के अच्छे अवसर मिलेंगे। ज्ञान वृद्धि के लिए विद्वानों का सहयोग लें। विवाद में उलझ कर समय खराब न करें।
उपाय: पक्षियों की सेवा करें।

धनु: नए अनुभव आपको और भी मज़बूत बनाएंगे। किसी पर आंख बंद करके किया विश्वास नुकसान देगा। उधार पैसे मिलने की संभावना है। जमीनी मसले तंग कर सकते हैं। 
उपाय: गले में पीला धागा डालें।

मकर: व्यापार में बहन का विशेष सहयोग मिलेगा। नौकरी में समय थोड़ा कठिन है। पेट के रोग तंग कर सकते हैं। घर के वृद्ध व्यक्ति की राय ज़रूर मानें। घर के दामाद का सम्मान करें। 
उपाय: काली गाय की सेवा करें।

कुंभ: मानसिक तनाव में कुछ राहत मिलेगी। पैसे को लेकर किसी से विवाद न करें कहीं घूमने जाने की प्लानिंग टल सकती है। माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र जाप करें।

मीन: सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। धन की आवक में अवरोध दूर होंगे। साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। रोजगार में भी सफलता मिलेगी। नींद संबंधी तकलीफ हो सकती है। 
उपाय: नवग्रह मंत्रों का उच्चारण करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!