Tarot Card Rashifal (14th july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 14 Jul, 2021 09:09 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष: लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा।शुभ समाचार के संचार के बीच संतान सुख सम्भव है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा।शुभ समाचार के संचार के बीच संतान सुख सम्भव है।
उपाय: शहतूत की जड़ में दूध डालें।

वृषभ: अधिकारियों से आश्वासन के बीच आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। सेहत अच्छी रहने के साथ ही दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का लोग लाभ उठा सकते हैं।
उपाय: बैल की सेवा करें।

मिथुन: बड़ा आर्थिक लाभ की संभावना के बीच पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।कारोबारी में सफलता मिलेगी। वादा पूरा करने से प्रसन्नता रहेगी। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढेगी।
उपाय: गौ सेवा करें।

कर्क: नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम करने पर इच्छित लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसंन्नता होगी।
उपाय: सक्रतकमक्ता के लिए लोबान का धुआं घर में करें।

सिंह: कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी | 
उपाय: कृष्ण भगवान को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

कन्या: समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसंन्नता होगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। मेहनत से जीवन में सफलता पाएंगे। आप सोचते हे एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे।
उपाय: मूली दान करें।

तुला: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी। किसी से भी वादा बहुत सोच - समझकर ही करें। उच्च अध्ययन के लिए समय मध्यम है।
उपाय: मीठी की रोटी बना कर पक्षीओ को डालें।

वृश्चिक: युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी।
उपाय: कौओं को नमकीन डालें।

धनु: समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।
उपाय: बेसन की रोटी गाय को डालें।

मकर: तरक्की के योग के बीच काम की तारीफ होगी। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसंन्नता रहेगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पडेगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ: कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। अध्ययन के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ेगा। यात्रा सम्भव है।
उपाय: नीले मोती ज़मीन मे दबाएं।

मीन: अपने क्रोध पर काबू रखें। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे।परिणय चर्चा में युवाओं को सफलता मिलने की संभावना के बीच रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे।
उपाय: दूध मन्दिर चढ़ाएं।
 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!