घर में करेंगे ये बदलाव, तो बनेंगे करोड़पति

Edited By Jyoti,Updated: 11 May, 2018 01:52 PM

these changes will be made in the house will become millionaires

कईं बार कुछ लोग अधिक मेहनत करने पर भी अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते। जिस कारण उनके जीवन में हमेशा असमता व गरीबी बनी रहती है। तो यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने जीवन में अधिक परिश्रम करने पर भी असफलता का सामना कर रहे हैं

कईं बार कुछ लोग अधिक मेहनत करने पर भी अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते। जिस कारण उनके जीवन में हमेशा असमता व गरीबी बनी रहती है। तो यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने जीवन में अधिक परिश्रम करने पर भी असफलता का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हम आपके लिए वास्तु के कुछ एेसे उपाय लेकर आएं हैं, जिन्हें जीवन में अपनाने से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की तमाम परेशानियों से निजात पा सकता है।  
 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर-पूर्व दिशा धन के आने की दिशा मानी जाती है। आपको बता दें जिन घरों में इस दिशा में भारी सामान या गंदगी होती है, वह घर हमेशा आर्थिक परेशानियों से जूझता रहता है। साथ ही घर में पैसों की तंगी रहती है। उत्तर-पूर्व की तरह उत्तर-पश्चिम दिशा भी धन आगमन के लिए लाभकारी है। अगर इस दिशा में हर समय अंधेरा हो तो, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ता है और धन की कमी रहती है।
 

अगर आपके घर में दक्षिण दिशा की तरफ तिज़ोरी अथवा दरवाज़ा है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं। ऐसा होने से घर में पैसे की उम्र कम हो जाती है। अगर आपको इस दोष से बचना है तो लाल रंग के रिबन में तीन सिक्के बांधकर टांग दें।


इसी तरह जिन घरों में उत्तर पूर्व दिशा में रसोई होती है, उस घर में आर्थिक तंगी रहती है। पश्चिम या दक्षिण पूर्व में रसोई घर हो तो धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!