Kundli Tv- मुसीबतों से लड़ने की शक्ति देंगे ये चमत्कारी मंत्र

Edited By Jyoti,Updated: 04 Jul, 2018 03:25 PM

these mantra will give you power

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालन-पोषण करने वाला कहते हैं। वह संसार के करता-धरता हैं। उनके बिना इस जीवन में मनुष्य का कोई सहायक नहीं हैं। जीवन में किसी प्रकार का कोई कष्ट हो तो विष्णु जी का स्मरण करने मात्र से सब ठीक हो जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालन-पोषण करने वाला कहते हैं। वह संसार के करता-धरता हैं। उनके बिना इस जीवन में मनुष्य का कोई सहायक नहीं हैं। जीवन में किसी प्रकार का कोई कष्ट हो तो विष्णु जी का स्मरण करने मात्र से सब ठीक हो जाता है। एक तरफ जहां वह शांत सुखद और कोमल रूप में दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी ओर वें शेषनाग पर आसन लगाकर विराजमान हैं, इस रूप में उनका चेहरा कुछ विभिन्न प्रतीत होता है। भगवान विष्णु के इस रूप को देखकर पहली बार हर किसी के मन में यह विचार आता है कि सांपों के राजा शेषनाग के ऊपर विराजमान हैं और स्वभाव में इतनी शांति कैसे हो सकती है? उनका यहीं शांत चेहरा यह प्रेरित करता है कि कठिन समय में भी शांति और धैर्य के साथ रहना चाहिए और अपनी मुसीबतों के प्रति शांत दृष्टिकोण ही हमें सफलता हासिल करवा सकता है। यहां हम आपको श्री हरि की भक्ति को प्राप्त करने के लिए कुछ आसान से मंत्रों को बताने जा रहे हैं। जिनका जप करने मात्र से सब कष्टों का निवारण हो जाता है।

PunjabKesari

हर दिन विष्णु जी का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है। 

'ॐ नमो नारायण' या 'श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि' का जाप करने से सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है।

नियमित रुप से विष्णु जी के पंचरूप मंत्रों का जप करने से जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।   

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

PunjabKesari

जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!