Tirupparankundram Murugan Temple: मुरुगन मंदिर के बाहर हिंदू संगठनों को पुलिस ने रोका, झड़प

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 12:53 PM

tirupparankundram murugan temple

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में जुटे विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों को पुलिस ने रोक दिया। ये संगठन तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की मांग कर...

मदुरै (तमिलनाडु) (एजैंसी) : तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में जुटे विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों को पुलिस ने रोक दिया। ये संगठन तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता एसजी सूर्या और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई।

 संगठनों के सदस्य मंदिर के सामने एकत्र हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए हस्तक्षेप किया और कई सदस्यों को मंदिर के प्रवेश द्वार से हटाकर ले जाने लगी। इसी दौरान एसजी सूर्या और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस बीच, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और उनके समर्थकों को भी मदुरै जाते समय तिरुनेलवेली में थाचनल्लूर चेक पोस्ट के पास पुलिस ने रोक लिया और हिरासत में ले लिया। 

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अनुसार, नागेंद्रन तिरुनेलवेली से मदुरै स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। पार्टी ने एक्स पर दावा किया कि उन्हें तिरुनेलवेली के थलैयूथु के पास पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। भाजपा ने यह भी दावा किया कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन कोयंबटूर के अन्नूर में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह मदुरै जा रहे थे। इससे पहले नागेंद्रन ने कार्तिगई दीपम विवाद पर उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को लेकर तमिलनाडु की टीवीके नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए प्रदेश में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!