Kundli Tv- राशियों को इस सोमवार होगा बड़ा लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2018 09:54 AM

मेष राशि वालों आज सभी पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। आज से घऱ में तनाव की स्थिति खत्म हो जाएगी। लोग आप पर पहले से ज्यादा भरोसा करने लगेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज सभी पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। आज से घऱ में तनाव की स्थिति खत्म हो जाएगी। लोग आप पर पहले से ज्यादा भरोसा करने लगेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज रात में भगवान को याद करके सोएं, नींद अच्छी आएगी। इस राशी वाली महिलाओं का मूड आज रोमांटिक रहेगा। आज आपको कोई प्यारा सा तोहफा मिलने वाला है, साथ ही जीवनसाथी से ढेर सारा प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आप मेहनत से अपनी सक्सेस का दरवाजा खोल लेंगे और आज आप अपने गुस्से पर भी काबू कर पाएंगे। आपको ननिहाल से कुछ गिफ्ट मिलेगा।  आज आपको अपने हेल्थ का भी ध्यान रखना होगा, किसी से फालतू न बोलें। आपका नुकसान हो सकता है। पुराने दोस्तों से सालों बाद मुलाकात होगी, जिसके बाद कुछ पल के लिए सारी टेंशन भूल जाएंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि के जिन लोगों को पारिवारिक समस्या थी, किसी पोलिटिकल पर्सनालिटी की दखल से आज ख़त्म हो सकेगी। फैमिली में नए सिरे से बातचीत का दौर चलेगा, खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आपकी ऑउटसोर्सिंग भी बढ़ेगी। इस राशि की महिलाएं आज पूजा-पाठ में बिज़ी रहेंगी। बच्चे आज पढ़ाई-लिखाई छोड़कर खेलकूद में मस्त रहेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज आपका समय गुडलक लेकर आया है। आज आपकी पर्सनालिटी लोगों को बहुत आकर्षित करेगी। आज लोग आपके नेचर की भी तारीफ करेंगे। स्टूडेंट्स को मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार की ओर आपकी चिंता बढ़ी रहेगी। घर या ज़मीन लेने का सोच रहे हैं तो अच्छा मौका है। ज़मीन खरीदने से भविष्य में फायदा होगा।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों आज किस्मत साथ दे या ना दे आप अपनी किस्मत का रास्ता खोज लेंगे। आज बुजुर्ग का आशीर्वाद आपको सफलता की सीढ़ियों पर ले जाएगा। ऑफिस के लिए जा रहे हैं तो कुछ मीठा खाकर निकलें। घर में चहल-पहल का माहौल रहेगा। फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपकी सूझबूझ से सभी विवाद खत्म हो जाएंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पिता से कोई गिफ्ट मिलने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने भी जा सकते हैं। दोस्त की सलाह से काम में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है जिससे मन उत्साह से भर जाएगा। पार्टनर की सलाह लिए बिना कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ रंग-  सफे़द  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज आप खुद में एक अलग सी पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहुंच बढ़ेगी। भविष्य में आपके पॉलिटिकल कॉन्टैक्टस काम आ सकते हैं। आज आपका अनुभव लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज आपको बच्चों से सरप्राइज़ भी मिल सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों जो परेशानी चल रहीं थी वो आज कम होंगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव होने का योग बन रहा है। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा।  रोजमर्रा के कामों में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहन से आपको अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। आज ऑफिस में आपको मान-सम्मान मिलेगा। शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों आज किस्मत आपका साथ देगी, अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने पार्टनर के साथ सोच-विचार कर लें। आज घर में कम्प्यूटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। कई दिनों से अगर ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं तो आज प्लान बना लीजिए, सही समय है इस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित हो सकता है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज आप किसी के लिए फरियाद करेंगे और उसमें आप सफल होंगे।  जीवनसाथी के साथ आपको मधुर व्यवहार रखना होगा। आपको सामाजिक परेशानियों का सामना करना होगा। आज किस्मत आपका साथ देगी, आपका कोई रुका हुआ काम है तो वो आज पूरा हो जाएगा। गाड़ी घर लाने का सोच रहे तो समय शुभ है।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज आप किसी जरूरी काम के लिए अपने दोस्त की मदद लेंगे, इसी बीच किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आज आपका बाइक खरीदने का योग बन रहा है। आज वर्कप्लेस में आपकी तेजी से बढ़ोतरी होगी। सब हैरान रहेंगे। आज आप सूर्य की तरह चमकेंगे।
शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों आज आप करीबियों से ज्यादा सावधान रहें। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। पूजा-पाठ आदि में आपका मन लगेगा अगर आप प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार वालों से सोच-विचार कर लें। हेल्थ के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आज आप सभी काम समय से पहले निपटा लेंगे। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

जानें, कैसे ये Lock बदल सकता है आपकी जिंदगी (देखें VIDEO)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!