Kundli Tv- सिद्धि योग: ये 4 राशि वालों को कभी नहीं मिलेगी सफलता!

Edited By Jyoti,Updated: 30 Sep, 2018 08:52 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप स्प्रीचुअली हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप स्प्रीचुअली हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। माता का आशीर्वाद आज आपके साथ है। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3


वृष राशि वालों आज आप आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे इसलिए शायद थोड़ा चिढ़चिढे रहेंगे लेकिन काम का बोझ कम होते ही आपका मूड ठीक हो जाएगा। बच्चों के मान-सम्मान मिलने से आप खुश हो जाएंगे। घर या ज़मीन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7
 

मिथुन राशि वालों आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। जो भी विरोधी आपके आगे परेशानी खड़ी करेंगे, आप उसका डटकर सामना कर लेंगे। आज आपकी कोई ऐसी विश पूरी हो सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 9
 

कर्क राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बढ़ते दिनों अच्छी होगी। घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5


सिंह राशि वालों आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जो लोग लकड़ी, फर्नीचर से जुड़े उद्योग में काम करते हैं, उनके लिए शुभ समय है। अगर आप विदेश में कोई बिज़नेस शूरू करना चाहते हैं तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 3


कन्या राशि वालों आज समाज में आपकी पद अच्छी रहेगी, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता बनी रहेगी। आज घर में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। किसी बुजुर्ग को पीला वस्त्र गिफ्ट करें, बिज़नेस में फायदा होगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 5
 

तुला राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 3


वृश्चिक राशि वालों आज फ्रेंड्स के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8


धनु राशि वालों आज का दिन सुख और सौभाग्य देने वाला है। घर में नया मेहमान आ सकता है। फिल्म इंड्रस्टी में काम करने वालों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2


मकर राशि वालों आज आपके लिए परिश्रम का दिन है, अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जो आपको भविष्य में फायदा दिलाएगी। आप बच्चों के काम से संतुष्ट होंगे। आज बिज़नेस में कुछ नुकसान हो सकता है। बिज़नेस से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। ऐसा करने से नुकसान से बच सकते हैं।  
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3
 

कुंभ राशि वालों वर्कप्लेस पर आपकी एक खास पहचान बनेगी। इसके साथ ही आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। जो लोग सेल्स में हैं, उन्हें जॉब का नया ऑफर मिलेगा। अगर आप पीतल या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं। तो आज का दिन आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7


मीन राशि वालों आज आपको नई नौकरी मिलने का योग है। आज आपका बिज़नेस भी बढ़ेगा। आपका व्यवहार बहुत ही मधुर रहेगा। शाम का वक्त दोस्तों के बीच गुजरेगा। विचार और योजनओं को खुलकर सामने रखें। इस राशि के व्यापारियों के व्यावसायिक क्षेत्रों में धन प्राप्ति के संकेत हैं।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 5
Kundli Tv- मुंह से निकलती हैं गालियां तो ये देखना न भूलें (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!